Home » उत्तर प्रदेश » Voter Awareness: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लिया गया सामूहिक संकल्प, जागरूकता पर जोर

Voter Awareness: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लिया गया सामूहिक संकल्प, जागरूकता पर जोर

News Portal Development Companies In India
IMAGE

लालगंज, प्रतापगढ़। Voter Awareness: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्थानीय तहसील सभागार में जागरूक मतदाता का सामूहिक संकल्प लिया गया। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने मौजूद लोगों को निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक होने का सामूहिक संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र में नागरिक का सबसे बड़ा अधिकार और कर्तव्य है।

इसे भी पढ़ें- National Voters Day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

उन्होंने कहा कि इस समय एसआईआर की प्रक्रिया में पूरी ईमानदारी से पात्र लोगों को मतदाता बनने का सुगम अवसर हासिल है। उन्होंने कहा कि अभियान को निष्पक्षता व पारदर्शिता से संचालित किया जायेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार गरिमा वर्मा व संचालन निर्वाचन पटल के सहायक सुरेश यादव ने किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार पंकज कुमार, नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार, रामचंद्र त्रिपाठी, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Voter Registration: नए मतदाताओं का हुआ ऑनलाइन पंजीकरण

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?