Home » उत्तर प्रदेश » UGC Act 2026: यूजीसी के विरोध में परशुराम सेना ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

UGC Act 2026: यूजीसी के विरोध में परशुराम सेना ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

[the_ad id="14540"]
UGC Bill

प्रतापगढ़। UGC Act 2026: जातिगत भेदभाव बढ़ाने वाले यूजीसी बिल के विरोध में राष्ट्रीय परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में सवर्ण समाज के लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन कर विरोध जताया है। इस मौके पर राष्ट्रीय परशुराम सेना अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल ने यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग करते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार को घेरा।

इसे भी पढ़ें- 77th Republic Day: वृद्धाश्रम में दादा-दादी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

सड़कों पर प्रदर्शन करने निकले लोगों ने ट्रेज़री चौराहा से लेकर अम्बेडकर चौराहा तक नारेबाजी करते हुए पदयात्रा कर विरोध जताया। तदुपरांत कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप कर सरकार से जातीय भेदभाव आधारित इस काले कानून को वापस लेने की माँग की गई।

इस मौके पर प्रमुख रूप से अभिषेक तिवारी, धर्मराज सिंह, बंटी तिवारी, विपुल मिश्र, नीरज मिश्र, विनोद मिश्र, संतोष तिवारी, पंकज तिवारी, शिवा पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Republic Day 2026: सदर विधायक ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?