
प्रतापगढ़। SIR 2026: जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी के निर्देशन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) कार्यक्रम के अन्तर्गत आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशन सभी बूथों पर किया गया। नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र तिवारी की उपस्थिति में 248 प्रतापगढ़ के बूथ सगरा, चकबनतोड़, सराय खांडेराय आदि बूथों पर स्थानीय लोगों की उपस्थिति में आलेख्य मतदाता सूची पढ़ी गई।
इसे भी पढ़ें- SIR And MNREGA: SIR के नाम पर लोकतंत्र पर चोट पहुंचा रही मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी
नायब तहसीलदार ने सभी स्थानीय लोगों से अपील करते हुये कहा कि जो भी नागरिक 18 साल के हो गए हैं वे सभी लोग फार्म 6 एवं घोषणा पत्र भरकर अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराएं, यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार का संशोधन है तो उसे आवश्यक करवा लें।
सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा ने कहा की सभी बीएलओ यह सुनिश्चित कर लें कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले एक भी मतदाता छूटना नहीं चाहिए, सभी मतदाता अपना नाम सूची में अवश्य सम्मिलित कराए। इस अवसर पर बीआरसी अरविंद, सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा, बीएलओ आशीष, मधु मिश्रा एवं हरिशंकर आदि उपस्थित रहे।
विशेष अभियान तिथि में प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में यदि कही कोई कमी रह गई है तो उस कमी को दूर करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की गयी।
इसे भी पढ़ें- UP SIR Voter List 2026: यूपी में वोटर लिस्ट से हटाए गए सबसे ज्यादा नाम, कहीं आपका भी तो नहीं हटा









Users Today : 12

