Home » उत्तर प्रदेश » SIR And MNREGA: SIR के नाम पर लोकतंत्र पर चोट पहुंचा रही मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी

SIR And MNREGA: SIR के नाम पर लोकतंत्र पर चोट पहुंचा रही मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी

[the_ad id="14540"]
SIR And MNREGA

प्रतापगढ़। SIR And MNREGA:  एसआईआर के जरिए भाजपा आयोग से मिलीभगत कर लोकतंत्र पर चोट पहुंचा रही है। गरीब और कमजोर तबके के लिए मनरेगा योजना वरदान साबित हुई थी। मोदी सरकार ने मनरेगा आजीविका सुरक्षा गारण्टी में अधिनियम को हटाकर इसे सामान्य अन्य योजनाओं की तरह अब ले आयी है।

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी

भाजपा पर साधा निशाना

उक्त बातें राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को सांगीपुर में सामुदायिक भवन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित एसआईआर तथा मनरेगा परिचर्चा मे बोलते कहा। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र में मताधिकार को छीनना और मजदूरों के हाथ से काम के सुरक्षित अधिकार वापस लेना भाजपा का सबसे बड़ा छल व कपट है।

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एसआईआर की समय सीमा इसलिए साल दो साल करने का सुझाव दिया था कि देश का एक भी सही मतदाता मताधिकार से वंचित न रह सके। उन्होंने बतौर उदाहरण कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में ही पौने तीन करोड़ मतदाताओं का नाम एसआईआर के जरिए मतदाता सूची से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र में राजा और रंक का वोट संविधान में बराबरी का दर्जा रखता है।

विश्वासघात कर रही मोदी सरकार

उन्होंने कहा कि, भाजपा को संविधान में गरीब से गरीब को लोकतांत्रिक अधिकार मिलना कभी भी पसन्द नहीं आया। उन्होंने कहा कि, भाजपा संविधान और संवैधानिक संस्थानों को कमजोर बनाने का खतरनाक इरादा लिए हुए है। उन्होंने कहा कि, स्वायत्तशाषी संवैधानिक संस्थाएं आज मोदी सरकार के इशारे पर अपनी स्वतंत्रता तथा निष्पक्षता व विश्वसनीयता खोती जा रही है। उन्होंने मनरेगा योजना को बंद करने के मोदी सरकार के फैसले को गरीब मजदूर के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात करार दिया।

इसे भी पढ़ें-  Samrasata Diwas: श्रृंखला के फाइनल मुकाबले में क्रीड़ा भारती ने डॉक्टर्स 11 को हराया

उन्होंने कहा कि, महात्मा गांधी रोजगार गारण्टी योजना में देश भर के मजदूरों को काम की संवैधानिक गारण्टी मिली हुई थी। उन्होंने कहा कि, डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण फैसले को पलटने के लिए भाजपा को गरीब मजदूर कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया महात्मा गांधी के विचारों को स्वीकार कर रही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने सवालिया अंदाज में कहा कि आखिर भाजपा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से आखिर इतनी चिढ़ क्यों है।

प्रमोद तिवारी को किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि, गोड़से की विचारधारा को मानने वाली विचारधारा योजनाओं से महात्मा गांधी का नाम हटाकर गांधीवाद को जरा सा भी कमजोर नहीं कर पाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मनरेगा योजना को बंद करने और एसआईआर के नाम पर भाजपा के अलोकतांत्रिक हथकण्डे को जनता के बीच पहुंचाने का आहवान किया। इसके पहले ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से सांसद प्रमोद तिवारी को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दृगपाल यादव व संचालन प्रधानाचार्य डॉ. अमिताभ शुक्ल ने किया। परिचर्चा में ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, रामकृपाल पासी, लल्लन सिंह, रिंकू सिंह परिहार ने भी अपने विचार रखे। इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने लखहरा में दुर्गा मंदिर में हो रही सामूहिक श्रीमदभागवत कथा में भी शामिल हुए।

उन्होंने बाबा घुइसरनाथ धाम में मत्था टेका। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, रामबोध शुक्ला, गुडडू सिंह, लालगंज प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, आशीष उपाध्याय, छोटे लाल सरोज, त्रिभु तिवारी, रोहित सिंह, श्यामा देवी, अरविंद मिश्र, अशोकधर द्विवेदी, आशुतोष मिश्र, राजू मिश्र आदि रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Magh Mela 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- डीएम

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?