
प्रतापगढ़। Election: बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद बेल्हा में अब जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। मंगलवार को जूबाए पुरा. चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिवस तक अलग- अलग पदों के लिये कुल 36 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र एल्डर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया।
इसे भी पढ़ें- School Bus Accident: स्कूल बस को टैंकर ने मारी टक्कर, 5 छात्र घायल, एक गंभीर

जूनियर बार एसोसिएशन (जूबाए) एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देव नारायण शुक्ला ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी का समय तय किया गया है। विभिन्न पदों के लिए जयप्रकाश मिश्र, शिशिर कुमार शुक्ल, करुणा शंकर मिश्र, गिरीश कुमार मिश्र, विवेक कुमार शुक्ल, हरकेश बहादुर सिंह, शांति भूषण त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह, आशीष कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार द्विवेदी, सुरेश चंद विश्वकर्मा, रमेश राव, सुभाष चंद्र सिंह, विनोद कुमार शर्मा, रिजवान हुसैन, आलोक चंद्र त्रिवेदी, विनोद कुमार चतुर्वेदी, श्रीपत पाठक, कौशलेश कुमार त्रिपाठी, निर्भय सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ला, संजय कुमार पांडेय, सतीश तिवारी, रामानुज मिश्रा, सुशील कुमार शुक्ला, राजबहादुर यादव, अरुण कुमार पांडेय, आनंद कुमार पांडेय, पंकज कुमार कौशल, विनोद कुमार, अनिल कुमार मिश्रा, गौरव सिंह, संतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार, मुनीब अख्तर,आशीष कुमार पांडेय ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
बुधवार को समय 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व नामांकन पत्रों की वापसी की जाएगी। इस दौरान एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण शुक्ल, सदस्य जगत बहादुर सिंह, श्रीनाथ गुप्ता, रफीक खां,राधेश्याम मिश्र,प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी व अधिवक्ता परमानंद मिश्र की मौजूदगी रही।
इसे भी पढ़ें- Inspection: जिला पूर्ति अधिकारी ने किया दुकान का निरीक्षण, मिली अनियमितता, विक्रेता पर मुकदमा









Users Today : 10

