Home » क्राइम » School Bus Accident: स्कूल बस को टैंकर ने मारी टक्कर, 5 छात्र घायल, एक गंभीर

School Bus Accident: स्कूल बस को टैंकर ने मारी टक्कर, 5 छात्र घायल, एक गंभीर

[the_ad id="14540"]
School Bus Accident

लालगंज, प्रतापगढ़। School Bus Accident: मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच स्कूली छात्र घायल हो गए, जिनमें एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव के पास हुआ।

इसे भी पढ़ें- Inspection: जिला पूर्ति अधिकारी ने किया दुकान का निरीक्षण, मिली अनियमितता, विक्रेता पर मुकदमा

नाले में पलटी बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की स्कूल बस छुट्टी के बाद छात्रों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर एक छात्र को उतारने के लिए जैसे ही बस रुकी, पीछे से आ रहे एक तेल टैंकर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे नाले में पलट गई।

4 दर्जन बच्चे सवार थे बस

हादसे के समय बस में लगभग चार दर्जन स्कूली बच्चे सवार थे। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।

बताया जाता है कि हादसे में डगरारा निवासी अंबिका वर्मा (14 वर्ष, कक्षा 7), दर्रा निवासी हरिओम सिंह (17 वर्ष, कक्षा 12), ओरीपुर नेगीर निवासी अभिमन्यु तिवारी (कक्षा 9), समसपुर दर्रा निवासी आयुष प्रताप सिंह (कक्षा 9) और गोड़वा निवासी अन्नू जायसवाल (18 वर्ष, कक्षा 12) घायल हुए हैं।सभी घायलों को एंबुलेंस से लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

टैंकर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घायलों में से एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर को कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है, वहीं प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है। पुलिस टैंकर चालक की तलाश में जुटी हुई है।गनीमत थी कि टैंकर खाली था अन्यथा किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।

 

इसे भी पढ़ें- World Wetlands Day: विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर मां बेल्हा देवी धाम में जागरूकता व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?