
लालगंज, प्रतापगढ़। Mahant Nidhan: बाबा घुइसरनाथ धाम स्थित रामजानकी मंदिर के महन्त बाबा रामकृपाल दास 85 का बीमारी के चलते शुक्रवार की सुबह लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। निधन की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के आश्रम पहुंचे और उनका अंतिम दर्शन किया।
इसे भी पढ़ें- Advocate Protest: उत्पीड़न को लेकर दूसरे दिन भी लालगंज में गरजे वकील, SDM को सौंपा ज्ञापन
इधर क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा सांसद प्रमोद तिवारी ने भी बाबा रामकृपाल के निधन पर दुख जताया। वही महंत मयंक भाल गिरि,भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा,अधिवक्ता अतुल मिश्रा चंदन,समाजसेवी आशीष त्रिपाठी सूरज,मोनू तिवारी कोठीवाल,सुशील तिवारी,प्रशांत मिश्र,पंडित श्रीकांत पाण्डेय,आचार्य मयंक शुक्ल,आचार्य प्रताप नारायण मिश्र,आचार्य आदित्य दुबे, प। वीरेन्द्रमणि तिवारी, फक्कड़ पाण्डेय आदि ने भी बाबा रामकृपाल के निधन पर दुख जताया है।
इसे भी पढ़ें-Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर एकता महोत्सव की तैयारियों का DM-SP ने लिया जायजा








Users Today : 49

