Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh Police: सिविल लाइंस के चौकी प्रभारी का हुआ सम्मान

Pratapgarh Police: सिविल लाइंस के चौकी प्रभारी का हुआ सम्मान

News Portal Development Companies In India
IMAGE

प्रतापगढ़। Pratapgarh Police:शहर के वीआईपी क्षेत्र सिविल लाइंस के चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक अनुपम त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट कार्यों और सराहनीय योगदान के लिए शुक्रवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिवाला महोत्सव समूह की ओर से महोत्सव के आयोजक परमानंद मिश्र व संयोजक शिवेश शुक्ल एडवोकेट ने अधिवक्ताओं संग प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें- Teachers Protest: मांगों को लेकर बेसिक शिक्षकों ने भरी हुंकार, दिया धरना, निकाला मार्च, सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ताओं ने श्री त्रिपाठी को क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था कायम रखने व अपराध नियंत्रण रखने हेतु लगातार प्रयासरत रहने एवं शिवाला महोत्सव पूरे ईश्वर नाथ में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम बनाए रखने के लिए अंगवस्त्र व भगवान गौरीशंकर का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन सम्मान किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता दिनेश पाण्डेय, अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल,समाजसेवी परमानंद मिश्र एडवोकेट, राजबली यादव, आशीष शर्मा, सुरेश, राकेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: धरना देने के 98 दिनों बाद नर्सिंगहोम के डॉक्टर पर मुकदमा

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?