Home » उत्तर प्रदेश » National Science Day: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

National Science Day: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

News Portal Development Companies In India
National Science Day

प्रतापगढ़National Science Day: नगर क्षेत्र के अचलपुर स्थित कैरियर एकेडमी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में विज्ञान दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वर्ष 2026 की थीम “ ओमेन इन साइंस कैटेलाइजिग विकसित भारत” के अंतर्गत यह आयोजन विशेष रूप से महिला वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान को समर्पित रहा।

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: दिव्यांग की सहायता करपेश की मानवता की मिशाल

छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

National Science Day

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार की भावना तथा विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विज्ञान मॉडलों, प्रयोगों एवं परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विज्ञान से संबंधित अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक एवं आगंतुक आये।

प्रमाण पत्र वितरित

विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण करते हुए उनके वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल भाषा में समझाया, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रबंधक शशांक पाण्डेय ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान मानव जीवन के विकास का आधार है और विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में सुजीत मिश्रा,अजय, आकाश, शमी, विपुल पाण्डेय, चिया माविकल, मधु सिंह, विशाखा श्रीवास्तव, कीर्ति सोनी और स्वाती शुक्ला आदि उपस्थित रहे। यह विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई तथा विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने वाली रही।

 

इसे भी पढ़ें- Lok Adalat: लोक अदालत से शीघ्र, सुलभ व सक्षम न्याय-शाम्भवी

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?