Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh News: एलायंस क्लब ने वृद्धजनों संग मनाई होली, दिए उपहार

Pratapgarh News: एलायंस क्लब ने वृद्धजनों संग मनाई होली, दिए उपहार

News Portal Development Companies In India
IMAGE

प्रतापगढ़। Pratapgarh News: होली के पर्व पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल प्रतापगढ़ द्वारा वृद्धाश्रम महुली में वृद्धजनों के साथ इंटरनेशनल डायरेक्टर समाज सेवी रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वृद्धजनों को समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने गुलाल लगाकर व टोपी पहनाकर होली के उपहार देकर आशीर्वाद लिया।

इसे भी पढ़ें- Sadbhawna Cup Final: सदभावना कप के फाइनल मुकाबले में क्रीड़ा भारती ने मारी बाजी

106 वर्षीय वृद्ध दादा जय राम ने होली गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान समाज सेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि, होली के पर्व पर वृद्ध दादा-दादी को कोई कमी ना रहे उनके साथ खुशियां मनाने की कोशिश की गई। दादा-दादी के चेहरे पर खुशियां लाना ही मेरा संकल्प है।

वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दादा जयराम, शिव बाबू, आशिक अली, पंकज, सुनील, धर्मेंद्र, अमित, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, विनय श्रीवास्तव, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, संतोष कुमार, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक कुमार, आदि वृद्धजन व क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- National Science Day: विज्ञान की ओर बढ़ते कदम, बच्चों की प्रतिभा ने बिखेरी नवाचार की चमक

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?