Home » उत्तर प्रदेश » Holi 2026: साई कॉलेज में जमकर उड़े अबीर गुलाल

Holi 2026: साई कॉलेज में जमकर उड़े अबीर गुलाल

News Portal Development Companies In India
Holi 2026

अंबिकापुर। Holi 2026: श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में प्राध्यापकों के साथ विद्यार्थियों ने जमकर होली का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती और साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने सभी को होली की शुभकामना दी।

इसे भी पढ़ें- Silver Jubilee: छात्रों को NDA क्लियर करने और सैनिक स्कूल में प्रवेश में जुड़ी जानकारी दी

जमकर थिरके छात्र

Holi 2026

विद्यार्थियों ने होली के ग़ुलाल संग जमकर थिरके। ब्रज की रसिया, अवध की होली, काशी का फाग एक साथ नजर आया। फ़िल्मी गीतों में होली के बहाने आ गये। रंग बरसे भीगे चुनरवाली, होली खेलें रघुबीरा अवध में के साथ मस्ती बढ़ती गयी। पंजाब का भांगड़ा और भोजपुरी होली छायी रही।

Holi 2026

कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आयोजित होली के दौरान आईक्यूएसी प्रभारी शैलेष देवांगन,एनइपी प्रभारी डॉ. आरएन शर्मा, कंप्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, लाइफ साइंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश सेन, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य और सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- Sports Day: हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को नमन कर मनाया खेल दिवस

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?