
प्रतापगढ़। होली (Holi) केवल रंगों का त्योहार नहीं,बल्कि प्रेम,विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का महापर्व है। यह पर्व हमें भेदभाव और वैमनस्य को त्यागकर एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उक्त बातें जिले के सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कही।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: एलायंस क्लब ने वृद्धजनों संग मनाई होली, दिए उपहार
उन्होंने प्रतापगढ़ की जनता का सम्मान, सुरक्षा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, युवाओं के भविष्य, किसानों की समृद्धि और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। यह खबर सपा नेता अधिवक्ता वकार अहमद के हवाले से देते सासंद ने विश्वास दिलाया कि जहां भी क्षेत्रवासियों को सांसद की आवश्यकता होगी, वे हर समय तत्परता से आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
उन्होंने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली के पर्व पर्व को आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाये जाने की अपील किया।
इसे भी पढ़ें- Sadbhawna Cup Final: सदभावना कप के फाइनल मुकाबले में क्रीड़ा भारती ने मारी बाजी








Users Today : 14

