
-
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रतापगढ़। Women’s Day 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर माय भारत तथा स्पोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में नगर के साकेत महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं खेल प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसे भी पढ़ें- Bhojpuri Cinema: बेस्ट निर्माता निर्देशक सम्मान से नवाजे गए मंजुल ठाकुर
उन्होंने खेल प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां जितना सशक्त होंगी समाज व देश उतना सशक्त होगा। हमारे देश में बेटियों महिलाओं का बहुत सम्मान है। कहा गया है कि, जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें अपने प्रतिभा निखरने का अवसर मिलना चाहिए । समारोह की अध्यक्षता विशेष कार्य अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश डॉक्टर मंजू सिंह ने की।
समारोह को महिला थाना अध्यक्ष मीनाक्षी पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कृत संकल्प है। आज महिलाएं निर्भीक होकर अपनी उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए भ्रमण कर रही हैं। इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा भाजपा की अध्यक्ष रुचि केसरवानी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष काशी क्षेत्र प्रतिभा सिंह, टैलेंट एवं रिक्रूट मेट कंसल्टेशन सुश्री बागीशा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
माय भारत के संयुक्त निदेशक समर बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में समाजसेवी रोशन लाल उमर वैश्य,पूर्व सहायक निदेशक सूचना आरबी सिंह,साकेत महाविद्यालय के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, प्राचार्या नीलमा श्रीवास्तव, उपप्राचार्या डॉक्टर अनीता पांडे, डेंटल सर्जन डॉ. अवंतिका पांडे, राज्य प्रशिक्षक विश्व जीत सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पटेल तथा विद्यालय की शिक्षिकाएं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफइंडिया के कोच आशुतोष सिंह ने खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालक मायभारत के लेखाकार विनय मिश्रा ने किया ।
इसे भी पढ़ें- VHP Pratapgarh: विहिप की बैठक संपन्न, श्री रामोत्सव सहित आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा









Users Today : 24

