
- विहिप व बजरंग दल ने दोषी के विरुद्ध उठाई कार्यवाही की मांग
प्रतापगढ़। Holi Controversy: जिले के कंधई बाजार हनुमानगंज में होली के दिन मस्जिद पर रंग का छीटा पड़ने को लेकर हुए विवाद पर पुलिस के द्वारा की कार्यवाही से क्षुब्ध स्थानीय लोगों द्वारा बाजार बंद के आह्वान पर बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी हिंदुओं की प्रताड़ना के विरोध में मौके पर पहुंचे। मामले की नजाकत को देखते हुए यहां पर पुलिस बल की तैनाती रही।
इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी ने पुलिस अधिकारी से बात कर होली के दिन हुए विवाद में दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की और मस्जिद की जमीन की भी जांच करने की बात अधिकारियों से की गई।
इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री मनीष रावत, जिला संयोजक प्रिन्स बरनवाल, विजय सिंह बजरंगी,रवि गुप्ता,कुल भाषकर जायसवाल,निहाल सोनी,आदर्श मोदनवाल,जयप्रकाश जायसवाल सहित आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: डीएम ने होमगार्ड स्वयंसेवकों को किया सम्मानित









Users Today : 38

