
प्रतापगढ़। Hindu New Year: श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 एवं नवरात्रि के शुभारंभ पर विभित्र कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह मंदिर में भक्तों व महिला मंडल द्वारा भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर नव वर्ष का स्वागत किया।
इसे भी पढ़ें-Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
इस मौके पर मंदिर परिसर का भव्य साज सज्जा से चकाचौंध किया गया। सुबह से ही भक्तों का दर्शन पूजन शुरू हो गया था। मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर हनुमान जी महाराज और मां दुर्गा जी का विधिवत पूजन अर्चन कर हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ करते हुए भगवान सूर्य, हनुमान जी महाराज, माता रानी से अपने सभी भक्तों के कल्याण की कामना की।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल, संतोष कुमार, राजू कुमार, सनी, सूरज, आशीष कुमार, सोनू, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, देवानंद, विवेक कुमार, आदर्श कुमार, आशीष लाइट एवं महिला सत्संग मंडल की मातृ शक्तियों सहित आदि शामिल रही।
इसे भी पढ़ें-Pey jal Yojana: रामनगर में पेयजल योजना का शुभारंभ, विधायक ने किया जल अर्पण









Users Today : 6

