Home » उत्तर प्रदेश » Samadhan Divas: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने सुनी शिकायतें,10 का हुआ निस्तारण

Samadhan Divas: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने सुनी शिकायतें,10 का हुआ निस्तारण

News Portal Development Companies In India
image
  • समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें शिकायतों का निस्तारण-डीएम

प्रतापगढ़। Samadhan Divas: तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से राजस्व विभाग की 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

इसे भी पढ़ें- Women’ s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 68 शिकायतों में से 31 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 10, विकास विभाग से 03, चकबन्दी विभाग 02, विद्युत विभाग से 04 एवं 18 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुईं।

पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा सुना गया। इस मौके पर डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का निपटारा करें।

उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है की जमीन संबंधी मामलों को तत्काल निस्तारण कराएं। कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये।

इस अवसर एसपी दीपक भूकर ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विनम्रता से सुनते हुए निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?