
प्रतापगढ़। Pratapgarh News: जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एलडीएम नीरज सिंह ने शासकीय योजनाओं के प्रगति की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड वित्तीय वर्ष 2025-26 के कुल भौतिक लक्ष्य 147722 निर्धारित किया गया है।
इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
वर्तमान वित्तीय वर्ष में फसल के लिये कुल 100422 भौतिक आवेदन स्वीकृत हुये है एवं कुल राशि रूपये 1018.72 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया है। मत्स्य पालन केसीसी योजना में वित्तीय वर्ष का लक्ष्य 545 लाभार्थियों का आवंटित है, बैंकों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष 201 पत्रावलियों में 327.71 लाख का ऋण वितरित किया गया है, योजना की धीमी प्रगति पर डीएम ने बैंक समन्वयकों को निर्देशित किया कि मत्स्य पालन केसीसी योजना के लाभार्थियों की पत्रावलियों को लम्बित कदापि न रखें, जल्द से लम्बित पत्रावलियों का निस्तारण करायें।
ओडीओपी योजना में भौतिक लक्ष्य 20 आवंटित है जिसके सापेक्ष 31 पत्रावलियॉ बैकों की विभिन्न शाखाओं में भेजी गयी है, प्राप्त आवेदनों से 15 पत्रावलियों में 68.78 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य 165 आवंटित था जिसके सापेक्ष 237 पत्रावलियॉ बैंकों की विभिन्न शाखाओं में प्रेषित हुई, प्राप्त आवेदन के सापेक्ष 95 पत्रावलियों में रूपये 316.3 लाख का ऋण वितरित किया गया है।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा में बताया गया कि कुल आवंटित लक्ष्य 1800 के सापेक्ष 1670 नये खातो में रूपये 686.37 लाख का वितरण किया गया है। इसी प्रकार अन्य महत्वूपर्ण शासकीय योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। बैठक के अन्त में डीएम ने समस्त बैंक समन्वयकों/प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि बैकों में जो भी शासकीय योजनाओं की जो भी पत्रावलियॉ लम्बित है उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये, लापरवाही कदापि न बरती जाये अन्यथा की स्थिति में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसीएनआरएलएम देव कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा सीमा भारती, एलडीएम नीरज सिंह, उपायुक्त उद्योग साहब सरन व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व बैंकों के समन्वयक/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी









Users Today : 3

