Home » उत्तर प्रदेश » Junior Bar Association: अधिवक्ता संवैधानिक मूल्यों का करें पालन और कराएं- न्यायमूर्ति नीरज तिवारी

Junior Bar Association: अधिवक्ता संवैधानिक मूल्यों का करें पालन और कराएं- न्यायमूर्ति नीरज तिवारी

News Portal Development Companies In India
image
  • जूबाए पुरातन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न 

प्रतापगढ़। Junior Bar Association: वादकारियों के हितों के लिए अधिवक्ता संवैधानिक मूल्यों का पालन करें और करायें तथा न्याय के लिए नियम कानून का पालन करें, जिससे अधिवक्ताओं की गरिमा कायम रहे।

इसे भी पढ़ें- Pustak Vimochan: कहानी संग्रह  ‘समय की लाठी’ का हुआ विमोचन

उक्त उद्गार मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर के एनआईसी के पास जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने कहा। उन्होंने कहा कि वादकारियों का हित ही सर्वोपरि है। उन्होंने अधिवक्ताओं को न्यायालय के कामकाज के समय ड्रेस कोड में रहने की सलाह दी।

image

इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्र ने समारोह सम्बोधित करते हुए कहा कि बार बेंच का तालमेल बनने से वादकारियों को समय पर न्याय मिलता है। उन्होंने कहा कि वादकारी के हितों को देखते हुए समस्याओं के बीच मध्य रहते हुए न्यायालय का सहयोग करें। इसके पूर्व बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र व महामंत्री कौशलेश त्रिपाठी सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला जज राजीव कमल पाण्डेय ने कहा कि किसी भी वाद को अधिवक्ता व्यक्तिगत रूप से न लें और न्याय की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करें। न्यायालय में अपने तथ्यों को सोच समझकर और शालीनता के साथ रखें।

समारोह को डीएम शिव सहाय अवस्थी, सन्यासी मंडल के भूपेंद्र नाथ शुक्ल,जूबाए पुरातन के पूर्व अध्यक्ष उच्च न्यायालय लखनऊ की अधिवक्ता विनोद पांडेय सहित आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में जूबाए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करूणाशंकर मिश्र, महामंत्री कौशलेश त्रिपाठी, एल्डर कमेटी के जगत बहादुर सिंह, न्यासी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ शुक्ल ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।

image

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री,उपाध्यक्ष रवि द्विवेदी, संयुक्त मंत्री वीर विक्रम सिंह व अधिवक्ता राहुल शुक्ल, वकील परिषद अध्यक्ष इंदू भाल मिश्र, पूर्व अध्यक्ष सूर्य कांत निराला,विजय शंकर त्रिपाठी सहित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। आयोजित समारोह का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र तिवारी ने किया।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ हुआ एल्डर कमेटी का सम्मान

शपथग्रहण समारोह के मौके पर सभी न्यायिक अधिकारी, एल्डर कमेटी, न्यासी मंडल सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जूबाए के पूर्व महामंत्री जेपी मिश्र, पूर्व महामंत्री संतोष नारायण मिश्र, पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला बार के महामंत्री रवींद्र सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता राममिलन शुक्ला, राधेश्याम शुक्ल,  हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनोद पांडेय, पवन मिश्र बनकटा ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ आईपीएस प्रशांत हुड्डा का सम्मान किया।

 

इसे भी पढ़ें- Samajwadi Party: सपाइयों ने मनाई समाजवादी चिंतक डॉ. लोहिया की जयंती

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?