Home » उत्तर प्रदेश » Health Camp: डॉक्टरों ने पेश की मानवता की मिसाल, सेवा बस्ती में जांच के साथ बांटी मुफ्त दवाएं

Health Camp: डॉक्टरों ने पेश की मानवता की मिसाल, सेवा बस्ती में जांच के साथ बांटी मुफ्त दवाएं

[the_ad id="14540"]
Health Camp
  • एनएमओ ने आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर  

प्रतापगढ़। Health Camp: डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, काशी प्रांत के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। एनएमओ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. सचिदानंद राय व प्रांतीय सचिव डॉ. राजेश राय के आवाहन पर यह शिविर चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-  Health Camp: समाज की सेवा ही राष्ट्र के प्रति सच्चा कर्तव्य है- हेमंत कुमार

मंगलवार को सूर्यगढ़ सेवा बस्ती में शिविर का आयोजन हुआ। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी वर्मा की देखरेख और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख कार्तिकेय दूबे के संयोजन में यह शिविर लगा। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने लगभग 125 लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

Health Camp

इस मौके पर कार्तिकेय दूबे ने कहा कि, समाज की सेवा ही राष्ट्र के प्रति सच्चा कर्तव्य है। नर सेवा नारायण सेवा जीवन का मंत्र होना चाहिए। डॉ. जेपी वर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एनएमओ मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों में सेवा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना जागृत कर रहा है।
अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने कहा कि, एनएमओ द्वारा अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का कार्य सराहनीय है। शिविर में डॉ. सचिन मौर्य, डॉ. सुचिता मौर्य, डॉ. कुलदीप शर्मा, संतोष दूबे एडवोकेट सहित कई सहयोगी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें-   Panchayat Election: अपना दल की बैठक में पंचायत चुनाव और अंबेडकर जयंती पर हुई चर्चा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?