Home » उत्तर प्रदेश » Court News: प्रतापगढ़ में बदला कोर्ट का समय

Court News: प्रतापगढ़ में बदला कोर्ट का समय

[the_ad id="14540"]
Court News

प्रतापगढ़। Court News: माह मई और जून 2026 के दौरान जिले के सभी सिविल, आपराधिक एवं सत्र न्यायालयों के कार्य समय में बदलाव किया गया है। यह निर्णय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश और जिला बार एसोसिएशन, वकील परिषद और जूनियर बार एसोसिएशन (पुरातन) द्वारा सहमति के आधार पर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें- Digital India: राजस्व अभिलेखों के डिजिटाइजेशन में प्रतापगढ़ बना उप्र. का प्रथम जनपद

उक्त जानकारी जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने देते हुए बताया है कि आदेश के मुताबिक मुख्यालय पर स्थित सभी सिविल, आपराधिक और सत्र न्यायालय जिसमें कुंडा, लालगंज अजहारा स्थित बाहरी न्यायालय और पट्टी स्थित ग्राम न्यायालय में अदालतों का संचालन सुबह 7 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक किया जाएगा।

वहीं कार्यालय का समय सुबह 6.30 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक होगा,जिसमें पूर्वान्ह 10.30 बजे से 11 बजे तक मध्यावकाश रहेगा। यह नया समय 1 मई 2026 से प्रभावी होगा।

 

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?