Home » उत्तर प्रदेश » Ganga Dussehra: दीपों की रोशनी से जगमगाया शनिदेव धाम

Ganga Dussehra: दीपों की रोशनी से जगमगाया शनिदेव धाम

[the_ad id="14540"]
Ganga Dussehra
  • गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर जले आस्था के दिए

  • शंखनाद से गुंजमायन हुआ मंदिर का कोना-कोना

 प्रतापगढ़। Ganga Dussehra: विश्वनाथगंज बाजार क्षेत्र के कुशफरा जंगल में स्थित पौराणिक मंदिर शनिदेव धाम पर गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के नेतृत्व में जलायें गये आस्था के दीप से जगमगाया शनिदेव धाम। यहां पर गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर भक्तों द्वारा 5100 सौ दीप जलाकर मां गंगा की आरती की।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

इस मौके पर परशुराम सेना के लोगो ने मंदिर परिसर की साफ सफाई के साथ ही बकुलाही नदी घाट के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। तदुपरांत मंदिर परिसर व सीढ़ियों एवं नदी के तट पर दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया।

मंदिर के महंत मंगलाचरण मिश्र के साथ उपस्थित वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद के साथ ही दिव्य भव्य महाआरती संपन्न हुई। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने कहा कि गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर विगत 15 वर्षों से शनिदेव धाम में जनसहयोग से सामूहिक आरती व दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि संतोष मिश्र,मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ल, जिलाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, रहेंद्र शुक्ल, रजनीश तिवारी, विवेक, विद्याभूषण तिवारी, डॉ. गौरव त्रिपाठी, राजेशचंद्र दुबे, अभिषेक सिंह, अजय सिंह, पंकज मिश्र, विजय तिवारी, अभिषेक मिश्र, तरुण भट्ट, अभिषेक आजाद, मनीष पांडेय, राम अंजोर शर्मा, सूरज पांडेय, रोहित सिंह, दीपक शर्मा,अंकुश सिंह, प्रतीक सिंह, रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?