Home » उत्तर प्रदेश » Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर हुआ नदी पूजन

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर हुआ नदी पूजन

[the_ad id="14540"]
Ganga Dussehra:

प्रतापगढ़। Ganga Dussehra: मां बेल्हा देवी धाम में एकल अभियान द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर नदी पूजन किया गया। नदी पूजन के मुख्य यजमान अंचल अध्यक्ष मनीष रावत ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ नदी का पूजन किया।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

मनीष रावत ने बताया कि एकल अभियान राष्ट्र हित और प्रकृति हित में लगातार कार्यरत है। एकल अभियान शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के साथ प्रकृति संतुलन के लिए भी समय समय पर अपने कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

कार्यक्रम में एकल अभियान की प्रतापगढ़ जिला प्रभारी विनीता वैश्य, रीता सिंह ने भी अपने विचार रखे और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

नदी पूजन कथा व्यास जयनंदिनी तिवारी ने विधि विधान से कराया। उक्त अवसर पर प्रशिक्षण प्रमुख ज्ञान सिंह, सचिव तीर्थराज तिवारी, अजय श्रीवास्तव, अभियान प्रमुख रामबहादुर, प्रिन्स बरनवाल, कृष्णमूरत सिंह, अनिल वर्मा, मनोज सिंह, अनुसुइया सिंह, शोभा भारती, रजनी सरोज समेत एकल अभियान के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Ganga Dussehra: दीपों की रोशनी से जगमगाया शनिदेव धाम

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?