Home » उत्तर प्रदेश » Sunderkand Path: हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ विशाल भंडारा

Sunderkand Path: हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ विशाल भंडारा

[the_ad id="14540"]
Sunderkand Path
  • मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित शामिल अतिथियों ने किया हनुमान जी का पूजन-अर्चन

प्रतापगढ़। Sunderkand Path: मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर जन औषधि केंद्र के आयोजकत्व में ज्येष्ठ मास के पांचवें मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जन औषधि केंद्र के दीपक उमरवैश्य की देखरेख में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. मनोज खत्री के संयोजन में पंडित शुशील मिश्र व अखिलश पाण्डेय के द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ भंडारा

सुंदरकांड पाठ के उपरांत आरती हुई। तदुपरांत पवन पुत्र हनुमान जी को भोग लगा कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भंडारे का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ 0 सोमनाथ, सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा, डॉ. विमल, डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. सुदीप सिंह, डॉ. राकेश त्रिपाठी व दिनकर दूबे पिंटू की मौजूदगी में किया गया।

Sunderkand Path

इस मौके पर हजारों की संख्या में मेडिकल कॉलेज व महिला व पुरुष अस्पताल के समस्त स्टाफ के साथ ही अधिवक्ता व समाजसेवी संगठन के लोगों ने सहभागिता निभाई और भणंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

अतिथितियों का हुआ स्वागत

इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने पवन पुत्र हनुमान जी का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम व आयोजक मंडल की सराहना की। देर शाम 5 बजे तक भंडारा कार्यक्रम जारी रहा। इस दौरान दीपक उमरवैश्य ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व पवन पुत्र हनुमान जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

Sunderkand Path

कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में प्रमुख रूप से अधिवक्ता अजीत शर्मा, अभिषेक दूबे मोनू, सद्दाम अहमद, बृजेश यादव,सरफाराज, आशीष,सूरज, अनुराग, कपिल मिश्र,एमएसआरए अध्यक्ष विकल पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, वीरपाल सिंह, अभिषेक पाण्डेय, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह, महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल, उदित गिरी, पंकज चौधरी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष कामिनी श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, विधायक मीडिया प्रभारी अरूण मौर्य, अधिवक्ता चंद्रेश पाण्डेय, विवेक मिश्र, अनुज श्रीवास्तव, वरूण श्रीवास्तव सहित आदि शामिल रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?