Home » उत्तर प्रदेश » World Environment Day: जिला जेल में पौधारोपण और फल वितरण कार्यक्रम

World Environment Day: जिला जेल में पौधारोपण और फल वितरण कार्यक्रम

[the_ad id="14540"]
World Environment Day pbh

प्रतापगढ़। World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला जेल परिसर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी के नेतृत्व में पौधारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण का संदेश देना था।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

महिला बंदियों को फल वितरित

World Environment Day pbh

इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जेल परिसर में फलदार एवं छायादार पौध रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान जेल में निरुद्ध महिला बंदियों को फल भी वितरित किए गए।

पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित

व्यापारियों ने बंदियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। जेल प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में नगर के व्यवसायी अशोक अग्रवाल, अर्पित खंडेलवाल, सुरेश अग्रवाल, विकास गुप्ता, अनिल गोयल सहित अन्य जेल अधिकारी युवा कर्मचारी अन्य जेल अधिकारी व कर्मचारी रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Save Rivers: बेल्हा की धरोहर है सई माता, हमें करना होगा पुत्रवत संरक्षण- हेमन्त कुमार

 

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?