Home » उत्तर प्रदेश » CHC Inspection: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया सीएचसी गौरा का निरीक्षण

CHC Inspection: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया सीएचसी गौरा का निरीक्षण

[the_ad id="14540"]
CHC Inspection:

प्रतापगढ़। CHC Inspection: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीएचसी गौरा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था, प्रसूति सेवाओं तथा मरीजों को दी जा रही अन्य सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें- Digital India: राजस्व अभिलेखों के डिजिटाइजेशन में प्रतापगढ़ बना उप्र. का प्रथम जनपद

150 से 200 मरीजों का होता है इलाज

निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षक डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि सीएचसी में वर्तमान में चार चिकित्सक कार्यरत हैं तथा 30 बेड की सुविधा उपलब्ध है। प्रतिदिन लगभग 150 से 200 मरीजों का उपचार किया जाता है। अस्पताल में 238 प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं तथा डेंगू, मलेरिया और टीबी समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की सुविधा भी संचालित है।

तकनीकी कर्मचारी न होने ने नहीं चल रही एक्स-रे मशीन 

उन्होंने बताया कि एक्स-रे मशीन उपलब्ध होने के बावजूद तकनीकी कर्मचारी के अभाव में उसका संचालन नहीं हो पा रहा है। वहीं अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अस्पताल को अनिकेत अल्ट्रासाउंड सेंटर से संबद्ध किया गया है, जहां मरीजों को भेजा जाता है।

इस दौरान महिला आयोग सदस्य ने अस्पताल के वार्डों, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केन्द्र तथा अन्य इकाइयों का निरीक्षण कर स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?