Home » उत्तर प्रदेश » Guru Purnima: भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च- मनोज

Guru Purnima: भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च- मनोज

[the_ad id="14540"]
Guru Purnima
  • गुरु पूर्णिमा पर अधिवक्ता परिषद ने किया गुरु सम्मान समारोह का आयोजन

 प्रतापगढ़। Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा उत्सव के पावन अवसर पर अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के आयोजकत्व में जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन सभागार में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

सुंदरकाण्ड’ भेंट कर किया सम्मानित

Guru Purnima

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह ने की, जबकि संचालन परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल (एडवोकेट) ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अधिवक्ता समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिवक्ताओं के विधिक, सामाजिक एवं नैतिक योगदान का अभिनंदन किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता पं. राधेश्याम शुक्ल, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव,राजाराम सरोज, अरविंद कुमार शुक्ल, राममिलन शुक्ल, चंद्रभान सिंह सीबी सिंह सहित लगभग एक दर्जन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और  ‘सुंदरकाण्ड’ की पवित्र पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।

गुरु के मार्गदर्शन से मिलती है सफलता

Guru Purnima

इस मौके पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति ज्ञान, संस्कार एवं सफलता के पथ पर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि, वरिष्ठ अधिवक्ता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा उनके अनुभवों से नई पीढ़ी को निरंतर सीख लेने की आवश्यकता है।

गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डाला

Guru Purnima

परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, गुरु सम्मान की यह परंपरा समाज में आदर, संस्कार एवं ज्ञान के प्रति श्रद्धा को और अधिक सुदृढ़ करने का माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया।

ये लोग मौजूद रहे कार्यक्रम में

समारोह में प्रमुख रूप से परिषद के अवध प्रांत के उपाध्यक्ष अनिल दूबे, कोषाध्यक्ष भरत लाल, मंत्री विनीत शुक्ल, कुलवंत शर्मा, तहसील संयोजक राहुल सिंह, उपाध्यक्ष रवि सिंह, अतुल सिंह, रामकृष्ण मिश्र, चंद्रेश पाण्डेय, उदित गिरी,पंकज चौधरी, शक्ति सिंह,अंजनी सिंह बाबा, शिशिर शुक्ल, इंद्र कुमार सिंह दीपू,अजीत शर्मा, पारिजात मिश्र, विनोद शर्मा, रुप नारायण सरोज ,रोहित शाह सहित अधिवक्ता परिषद के अन्य पदाधिकारी व वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?