Home » आज फोकस में » NASA Alert: बच गई धरती, काफी करीब से गुजरे 2 Asteroid, जानें साइज और रफ्तार

NASA Alert: बच गई धरती, काफी करीब से गुजरे 2 Asteroid, जानें साइज और रफ्तार

News Portal Development Companies In India
NASA Alert

अमेरिका। NASA Alert: एक तरफ पृथ्वी को भूकंप से खतरा है, तो वहीं दूसरी तरफ आये दिन धरती के बेहद निकट से गुजरने वाले एस्ट्रॉयड उसके लिए खतरा बने हुए हैं। हर दिन दुनिया के किसी न किसी देश में क्षुद्रग्रह पृथ्वी के चारों ओर उड़ता हुआ नजर आ जाता है। आज फिर दो विशाल एस्ट्रॉयड पृथ्वी की तरफ आ रहे थे, जिन पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कैलिफोर्निया में अपनी जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) से नजर बनाये रखी थी।

इसे भी पढ़ें- Prediction On The World End: धरती का विनाश कर देंगी ये 5 चीजें, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

आसानी से पृथ्वी के पास से निकल

नासा से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह-सुबह दोनों क्षुद्रग्रह पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरे। इन क्षुद्रग्रहों के नाम 2024 YW9 और 2024 PT5 थे, जिनके बारे में नासा ने चेतावनी जारी की थी और अब जब ये पृथ्वी को पार करके आगे बढ़ चुके हैं तो अब पृथ्वी पर से खतरा भी टल गया है। पृथ्वी अब सुरक्षित है। दरअसल, दोनों क्षुद्रग्रहों की दिशा बदल गई थी और वे पृथ्वी के पास से आसानी से निकल गये।

 बड़ी तबाही मचा सकते थे

एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्षुद्रग्रह 2024 YW9 का व्यास लगभग 60 फीट था, जो एक घर के जितना बड़ा था। यह 28.165 किमी/घंटा की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा था। यह नौ जनवरी 2025 को यानी आज सुबह लगभग 4:10 बजे पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरा। पृथ्वी से इसकी दूरी 1040000 किलोमीटर थी। हालांकि ये धरती से बहुत दूर था, लेकिन अगर यह दिशा बदलता तो जमीन से टकरा सकता था और बड़ी तबाही मचा सकता था। दूसरा क्षुद्रग्रह, 2024 PT5, केवल 36 फीट व्यास का था। यह एक बस के आकार का था और 3,691 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी के पास मंडरा रहा था। यह पृथ्वी से  1800000 किलोमीटर (1.1 मिलियन मील) दूर था और सुबह लगभग 7:41 बजे धरती के पास से गुजरा था।

पृथ्वी के लिए खतरा नहीं थे ये Asteroid

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों क्षुद्रग्रह अपने आकार, गति और दूरी के कारण पृथ्वी के लिए कोई खतरा नहीं थे। नासा का मानना ​​है कि 150 मीटर से अधिक व्यास वाले क्षुद्रग्रह पृथ्वी के लिए खतरनाक हो सकते हैं। छोटे व्यास वाले क्षुद्रग्रहों से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं होता, जब तक कि सौर तूफान दिशा नहीं बदलते। नासा पृथ्वी के निकट की वस्तुओं (एनईओ) का पता लगाने और उन्हें ट्रैक करने के लिए दूरबीनों के एक नेटवर्क का उपयोग करता है। कैटालिना स्काई सर्वे और NEOWISE जैसी वेधशालाएं इन घटनाओं का पता लगाती हैं और दुनिया को उनके द्वारा उत्पन्न खतरे के बारे में चेतावनी देती हैं।

इसे भी पढ़ें-  Black Moon 2024: आज आसमान में निकलेगा ब्लैक मून, जानें भारत में कितने बजे देख सकेंगे आप

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?