Home » शिक्षा » 74 प्रतियोगियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

74 प्रतियोगियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

[the_ad id="14540"]
  • साई कॉलेज में हुई परीक्षा

अम्बिकापुर। श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित हुई जिसमें भारतीय सभ्यता, संस्कृति, इतिहास, आध्यात्म और जीवन दर्शन से सवाल पुछे गये। परीक्षा में 74 प्रतियोगियों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें- Workshop: AISHE पर सही और समय पर जानकारी अपलोड करें: प्रेम प्रकाश सिंह

प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के परीक्षार्थियों को भारतीय ज्ञान परम्परा से सम्बंधित पुस्तक उपलब्ध करायी गयी थी। उसी पुस्तक के विभिन्न तथ्यों पर आधारित परीक्षा हुई।

Sai College,

डॉ. श्रीवास्तव ने परीक्षा से पुर्व भारतीय ज्ञान और विरासतों को लेकर प्रेरित किया। ओएमआर शीट पर हुई परीक्षा का बुकलेट सभी परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराया गया। परीक्षा संचालन में सहायक प्राध्यापक नीतू सिंह, सगुफ्ता नाज, स्वाती शर्मा, शैली सिन्हा, तुलिका सिन्हा आदि ने सहयोग किया।\

 

इसे भी पढ़ें- Competition: साहित्य सौन्दर्य में दिखी भविष्य की इबारत

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?