Home » अंतर्राष्ट्रीय » Third World War: तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी से कांपा यूरोप, तेज हुई तैयारी, अलर्ट मोड में आए 27 देश

Third World War: तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी से कांपा यूरोप, तेज हुई तैयारी, अलर्ट मोड में आए 27 देश

[the_ad id="14540"]

ब्रसेल्स। Third World War: यूरोपीय संघ ने कथित तौर पर अपने 450 मिलियन सदस्य देशों को विश्व युद्ध जैसी स्थिति के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय संघ ने पूरे महाद्वीप के नागरिकों से कम से कम 72 घंटों के लिए भोजन, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुओं को संग्रहीत करने को कहा है।

इसे भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: जल्द खत्म हो सकता है रूस-यूक्रन युद्ध, कल होगी ट्रंप-पुतिन की बात

नाटो महासचिव की चेतावनी 

Third World War:

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने आगाह किया है कि, रूस आने वाले 2030 तक यूरोप में और हमला करने में सक्षम हो सकता है। उनकी इस चेतावनी से यूरोपीय देश टेंशन में में  आ गये हैं। इस चेतावनी के बाद, अधिकांश नाटो देश, जैसे कि, पोलैंड, फ़्रांस और जर्मनी आदि देश युद्ध की तैयारी में जुट गये हैं। नाटो महासचिव मार्क रूटे ने वारसॉ में कहा, “यदि किसी देश को लगाता है या फिर वह सोचता है कि, वे पोलैंड या किसी अन्य सहयोगी देश पर हमला करके बच सकते हैं, तो वह उसकी गलतफहमी है, उसे इस भयंकर गठबंधन की पूरी ताकत का सामना करना पड़ेगा और हमारी प्रतिक्रिया विनाशकारी होगी।”

रूस ने यूक्रेन ने दागी मिसाइलें

Third World War

बता दें कि नाटो महासचिव का ये बयान यूक्रेन के शहर सुमी पर रूसी मिसाइल हमले के कुछ घंटों बाद आया, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए। उन्होंने कहा, “यह व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन और किसी भी अन्य व्यक्ति को बहुत स्पष्ट होना चाहिए, जो हम पर हमला करना चाहता है।”  हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि, यूरोपीय संघ की चेतावनी सीधे रूसी हमले से संबंधित थी या नहीं।

यूरोप के लिए रूस बड़ा खतरा

Third World War:

 

वहीं, तैयारी और संकट प्रबंधन आयुक्त हादजा लाहबीब ने कहा, ‘यूरोप के सामने आने वाले खतरे पहले से कहीं अधिक जटिल हैं’। यूरोपीय संघ के प्रमुख रूटे ने चेतावनी दी है कि, रूस यूरोपीय धरती पर एक और बड़ा हमला करने की ताकत रखता है। उन्होंने कहा, “हमें यह बिलकुल भी नहीं भूलना चाहिए कि हमारे गठबंधन के लिए रूस सबसे बड़ा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने आगे कहा,  हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि रूस युद्धकालीन अर्थव्यवस्था की तरफ तेजी से बढ़ रहा है और इसका उनके सशस्त्र बलों के निर्माण की क्षमता और योग्यता पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा।”

जेलेंस्की का आरोप-रूस ने शुरू किया हेरफेर

Third World War:

एक रिपोर्ट के मुताबिक,  क्रेमलिन ने अपने उफा अटैक सब से जापान सागर में क्रूज मिसाइलें भी दागीं। रूसी राज्य मीडिया ने दावा भी किया कि, मिसाइलों ने खाबरोवस्क क्षेत्र में 620 मील दूर एक भूमि लक्ष्य के साथ-साथ एक नौसैनिक लक्ष्य को भी मारा। दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने मास्को पर ‘हेरफेर और धमकी’ का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने कहा, हमें उन पर भरोसा नहीं है। दुनिया वास्तव में रूस पर भरोसा नहीं करती है। दुर्भाग्य से, अब भी, आज भी, वार्ता के दिन, हम देखते हैं कि रूसियों ने पहले ही हेरफेर करना शुरू कर दिया है।”

 

इसे भी पढ़ें- ICC Warrant For Netanyahu: इस छोटे से देश ने इजराइल को दिखाई आंख, कहा-‘हमारे देश आए तो कर लेंगे गिरफ्तार’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?