Home » राष्ट्रीय » Protest Waqf Bill: वक्फ बिल के खिलाफ सड़क पर उतरे मुसलमान, SC में भी दायर हुई याचिका

Protest Waqf Bill: वक्फ बिल के खिलाफ सड़क पर उतरे मुसलमान, SC में भी दायर हुई याचिका

[the_ad id="14540"]
Protest Waqf Bill:

नई दिल्ली। Protest Waqf Bill:  लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद देश के कई हिस्सों में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आये हैं। कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई समेत देश के अलग-अलग शहरों में मुस्लिम संगठन वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच वक्फ एक्ट में बदलाव के खिलाफ शुक्रवार 4 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका दायर की गई।

इसे भी पढ़ें- Waqf Bill: कांग्रेस ने की वक्फ बिल की आलोचना, कहा- ‘सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती’

कांग्रेस सांसद में दायर की याचिका

Protest Waqf Bill

कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को देश की सबसे बड़ी अदालत में चुनौती दी है। अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने कोलकाता के पार्क सर्कस क्रॉसिंग पर विरोध प्रदर्शन किया और वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को तत्काल वापस लेने की मांग की। विरोध प्रदर्शन से इलाके में यातायात बाधित हो गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जमा हो गए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी वक्फ विधेयक पेश करने के लिए भाजपा की आलोचना की है और उस पर देश को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

विपक्ष ने जताई आपत्ति

संसद में बिल पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों की तरफ से इस पर कड़ी आपत्ति जताई गई और इसे मुस्लिम विरोधी और असंवैधानिक करार दिया गया, जबकि सरकार ने जवाब दिया कि, इस ऐतिहासिक सुधार से अल्पसंख्यक समुदाय को फायदा होगा। इस बिल के खिलाफ कर्नाटक, अहमदाबाद और हैदराबाद में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच आज दिल्ली के जामिया इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

मुसलमानों के हित में है बिल

Protest Waqf Bill

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से भी पारित हो गया है। इसके लिए मैं सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने इस बिल को मुसलमानों के हित में बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की, कि आम मुसलमान इसके खिलाफ सड़कों पर न उतरे। वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा में 95 के मुकाबले 128 वोटों से पारित हुआ। इससे पहले, बुधवार देर रात लोकसभा ने इस विधेयक को मंजूरी दे दी थी। वहां विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े थे जबकि विपक्ष में 232 वोट पड़े।

 

इसे भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill 2025: संसद में पास हुआ वक्फ संशोधन बिल , मिल सकता है ये नया नाम

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?