
प्रतापगढ़। Pratapgarh News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रभागीय निर्देशक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्वामी करपात्री जी महराज जैव विविधता उद्यान चिलबिला में किया गया। इस मौके पर अतिथियों को पौध देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी , मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार भाटी, एलांयस क्लब इंटरनेशनल डायरेक्टर व समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ प्रकृति मित्र तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का संचालन डा. गौरीशंकर के द्वारा किया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बृजेन्द्र प्रताप सिंह वन क्षेत्रीय अधिकारी सदर,वन क्षेत्रीय अधिकारी रानीगंज अनूप कनौजिया, सहित विभाग के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया।
इसे भी पढ़ें- CM Yogi Birthday: भाजपाइयों ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन






Users Today : 92

