Home » राजनीति » उम्मीद और संगठन के सहारे है रायबरेली

उम्मीद और संगठन के सहारे है रायबरेली

[the_ad id="14540"]
पंकज तिवारी

उत्तर प्रदेश का रायबरेली जिला दशकों से कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ रहा है। यहां की जनता गांधी परिवार के हर सदस्य को अपने परिवार का हिस्सा मानती है उन्हें सिर  आंखों पर बैठा कर रखती है। वहीं, गांधी परिवार भी इस प्यार का मोल उनके सुख दुःख में खड़े होकर चुकाता है। इस सीट से सात दशक पहले राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी ने साल 1952 और 1957 में चुनाव लड़ा था। इसके बाद इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी को भी यहां की जनता ने 16 बार संसद तक पहुंचाया है और अब इस सीट का प्रतिनिधित्व राहुल गांधी कर रहे हैं। आज जबकि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में जिले के विकास, जनता की समस्याओं, आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती समेत अन्य मुद्दों को लेकर पत्रकार निशा शुक्ला ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी से बातचीत की।

इसे भी पढ़ें- रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने खोली सिस्टम की पोल, दिलाया मजबूत नेता प्रतिपक्ष का एहसास

प्रश्न-   रायबरेली जिले में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति क्या है? पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की सदस्यता और सक्रियता में क्या बदलाव आया है?

उत्तर-  कांग्रेस पार्टी का रायबरेली जिले से लगाव केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि रायबरेली के निवासियों का गांधी परिवार से एक परिवारिक आत्मीयता का रिश्ता है। गांधी परिवार के प्रति किसी भी व्यक्ति द्वारा की गई अनचाही टिप्पणी रायबरेली वासी बर्दाश्त नहीं करता है। गांधी परिवार की प्रेरणा से कांग्रेस जन, हमेशा खुशी, गम, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

प्रश्न-  रायबरेली में बेरोजगारी और कृषि संकट जैसे स्थानीय मुद्दों पर कांग्रेस की क्या ठोस योजना है?

उत्तर-  यह सच है कि पिछले कई सालों से रायबरेली सहित पूरे देश में बेरोज़गारी बेतहाशा बढ़ी है। उसका मूलभूत कारण केंद्र और राज्य सरकार की नियति में खोट है।

प्रश्न-  जिले में विकास योजनाओं (जैसे मनरेगा, सोलर प्लांट) की प्रगति पर आपकी क्या राय है और इसमें कांग्रेस की क्या भूमिका है?

उत्तर-  कांग्रेस सरकार के समय जिले में जो विकास योजनाओं में निरंतरता थी, वह आज कहीं नजर नहीं आती है। कोई नयी योजना आना तो दूर, जो विकास योजनाएं पहले से चल रही थीं वह भी ठप पडी हैं। मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार लायी थी, जो मजदूरों के लिए जीवन आधार थी, लेकिन सरकार ने मनरेगा का बजट मोटा मोटा खत्म कर दिया है। इसके बावजूद कांग्रेस अपने स्तर पर जितना सम्भव है, मजदूरों को मनरेगा में काम दिलाने का प्रयास करती है। सांसद निधि से जो विकास कराए जा सकते हैं, वह कराए जा रहे हैं।

प्रश्न-  2024 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की रायबरेली से जीत के बाद, पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए किस तरह की तैयारी कर रही है?

उत्तर- वर्ष 2024 में राहुल गांधी जी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। रायबरेली की जनता राहुल गांधी को अपना बेटा, भाई मानती है। नेहरू गांधी परिवार का रायबरेली से यह रिश्ता हमेशा से है और हमेशा रहेगा। आज की तारीख में कांग्रेस को लेकर रायबरेली में जो उत्साह और जोश दिख रहा है वह अभूतपूर्व है। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

प्रश्न-  जिले में युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कांग्रेस कौन-कौन से कदम उठा रही है?

उत्तर-  युवकों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है। इस प्रयास में हमें काफी सफलता मिल रही है। पार्टी युवकों को अधिक जिम्मेदारी देने और संगठन को मजबूत बनाने के प्रयास में अधिक प्राथमिकता दे रही है। हमारे युवा कार्यकर्ता संगठन को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्य में पुराने वरिष्ठ स्थानीय कांग्रेसी नेताओं का भरपूर मार्गदर्शन मिल रहा है।

प्रश्न-   रायबरेली में बाढ़ और जल संरक्षण की समस्या को हल करने के लिए कांग्रेस की सरकार से क्या-क्या मांगें हैं?

उत्तर- अभी माननीय सांसद राहुल गांधी जी नई दिशा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा किया और जनता के हितों में खामियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रश्न-   कांग्रेस और भाजपा के बीच रायबरेली की राजनीति में मुख्य अंतर क्या है, खासकर विकास के दावों के संदर्भ में?

उत्तर- कांग्रेस हमेशा सर्वजन सुखाय,सर्व जन हिताय की नीति पर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी धर्म संप्रदाय और जातिवाद की राजनीति नहीं करती है। कांग्रेस के लिए सभी नागरिक भारतीय हैं। धर्म संप्रदाय और जातिवाद की राजनीति में कांग्रेस विश्वास नहीं करती। शुरू से हमारा राष्ट्रवाद भारतीय राष्ट्रवाद था और आज भी है।

प्रश्न- – महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को पूरा करने के लिए जिले में कांग्रेस की क्या-क्या योजनाएं हैं?

उत्तर- कांगेस पार्टी ने ही महिला सशक्तिकरण की दिशा अलख जगायी है। श्रीमती सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी जी लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं अभी कुछ वर्ष पूर्व यूपीए सरकार में महिला सशक्तिकरण पर काफी काम हुआ। महिलाओं की संगठन स्तर पर काफी भागीदारी है।

प्रश्न-  रायबरेली को औद्योगिक हब बनाने और स्थानीय उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी क्या कदम उठा रही है?

उत्तर- रायबरेली के समग्र विकास का एक खाका बना रखा है। सीमित संसाधनों के बवजूद उस पर बराबर काम भी हो रहा है।

प्रश्न-  कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं?

उत्तर- रायबरेली में हमारे पास एक मज़बूत शसक्त संगठनात्मक ढांचा है, उसको बूथ स्तर तक चुस्त-दुरूस्त और अधिक मज़बूत करने का काम बराबर हो रहा है। संगठन के फ्रंट लाइन में युवाओं को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने और युवा ऊर्जा को इस्तेमाल करने के लिए हमारे संगठन में अनुभवी वरिष्ठ नेताओ की बडी़ ताकत है, जिनका सहयोग और दिशा-निर्देश युवाओं को हमेशा उपलब्ध है।

 

इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- 2025 नहीं बल्कि 2047 के सपने बेंच रही मोदी सरकार

 

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?