
जयपुर। Jaipur Dumper Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार 3 नवंबर को एक भयानक हादसा हो गया, जिससे पूरा का पूरा शहर हिल गया। यहां नशे में धुत एक ड्राइवर ने अपने डंपर से एक-दो नहीं बल्कि 17 वाहनों को टक्कर मारी और आगे जाकर खुद पलट गया। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गये। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो बेहद डरावना है।
इसे भी पढ़ें-Alia Bhatt: आलिया भट्ट के साथ हुआ हादसा, हाथ जला, परेशान हुईं सोनी राजदान
डंपर में फंसे कई शव और वाहन

इस वीडियो में आप सकते हैं कि सड़क पर खड़ी और चल रही गाड़ियों को ये अनियंत्रित डंपर कैसे रौंदता हुआ आगे बढ़ रहा है। कई लोग इस डंपर के नीचे आ गये और उनके शव उसी में फंसे रहे। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से रूट डायवर्ट किया गया। साथ ही राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ। पुलिस ने घायल लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बढ़ सकती मरने वालों की संख्या
पुलिस ने अब तक 19 लोगों के मरने के पुष्टि की है। साथ ही ये भी बताया कि, हादसे में घायल लोगों को जिले के कांवटिया अस्पताल और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया हुआ है। इनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसे के बाद सड़क पर टूटी हुई गाड़ियों का ढेर इकट्ठा हो गया था। पूरी सड़क खून से लाल हो गई थी, कई बाइकें और शव तो डंपर में भी फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के सूचना मिलते ही घायलों और मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये।
सीएम ने जताया दुःख
इधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुःख जताया और तत्काल कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह और सुमित गोदरा को घायलों का हालचाल लेने के लिए अस्पताल भेजा। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश भी दिए हैं।
इसे भी पढ़ें- Kamakhya Express Derailed: पटरी से उतरे कामख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे, चौद्वार इलाके में हुआ हादसा






Users Today : 13

