
ओडिशा। Kamakhya Express Derailed: ओडिशा में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां बेंगलुरु और असम के बीच चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस के 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि, चौद्वार इलाके में मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास ट्रेन पटरी से उतरी है। बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल टीम भेजी गई है।
इसे भी पढ़ें- Explosion In Train: चलती ट्रेन में अचानक से होने लगा विस्फोट, मची चीख पुकार, जान बचाते भागे यात्री, सामने आई ये वजह
कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट

बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आज रविवार 30 मार्च सुबह 11.54 बजे ओडिशा के कटक में चौद्वार के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन के 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद नीलाचल एक्सप्रेस, धौली एक्सप्रेस, पुरुलिया एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मेडिकल टीम, एनडीआरएफ और दमकल कर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
???? #BRAKING :- Train Accident Today, Kamakhya Express Accident, Kamakhya Express Derailment: A total of 11 coaches of train number 12551 Bangalore-Kamakhya AC Superfast Express derailed near Nergundi Station in Cuttack-Nergundi Railway Section.#TrainAccident #IndianRailways pic.twitter.com/BXB5ePY0NV
— Urmila (@Urmila_95) March 30, 2025
मौके पर पहुंची राहत ट्रेन

ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि, हमें कामाख्या एक्सप्रेस (15551) 11 एसी कोच के पटरी से उतरने की खबर मिली है। हालांकि, इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। जहां तक हमें सूचना मिली है, दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेज दिए गए हैं।”
घटना की होगी जांच

सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी जल्द ही मौके पर पहुंचेंगे। डीआरएम खुर्दा रोड, जीएम/ईसीओआर और अन्य वरिष्ठ स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि, जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि, घटना कैसे हुई। हमारी पहली प्राथमिकता रूट पर प्रतीक्षा कर रही ट्रेनों को डायवर्ट करना और बहाली का काम शुरू करना है।’
रेलवे से संपर्क में हैं असम सीएमओ

कामाख्या एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘मुझे ओडिशा में 12551 कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है। असम सीएमओ ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में है। हम सभी प्रभावित लोगों से संपर्क करेंगे।’
इसे भी पढ़ें- Watch Video: ट्रेन की महिला बोगी में घुसा नग्न शख्स, मच गया हड़कंप






Users Today : 8

