
प्रतापगढ़। Kisan Kalyan Kendra: किसान कल्याण एवं कृषि विकास को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बझान संडवा चंद्रिका में किसान कल्याण केन्द्र के भूमि-पूजन समारोह का आयोजन किया गया।
इसे भी पढ़ें- Indian Language Day: सुब्रमण्यम भारती के पदचिन्हों पर चलकर उनके आदर्शों को करें आत्मसात-ओम प्रकाश
कार्यक्रम में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, सांसद अमरपाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अन्तू संजय सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिबक्श सिंह, मण्डल अध्यक्ष अन्तू राजाराम वैश्य, महावीर पाल सदर की गरिमामई उपस्थिति रही। किसान कल्याण केन्द्र में मीटिंग हॉल, बीज गोदाम व कृषि रक्षा इकाई का निर्माण कार्य कराया जायेगा।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने किसान कल्याण केन्द्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केन्द्र क्षेत्र के किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्ता-युक्त बीज, कृषि रक्षा रसायन तथा फसल सलाह उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। किसान समुदाय ने इस पहल का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि किसान कल्याण केन्द्र की स्थापना से क्षेत्र की कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा तकनीकी पहुंच भी मजबूत होगी।
इस दौरान जनप्रतिनिधि कृष्ण प्रताप सिंह, बसंत सिंह, मंगल मिश्र, शिवकुमार सिंह, बबलू, दीपक, दीपू, सरदार, गोविंद सिंह, कृषक अवधेश तिवारी, प्रमोद सिंह, रमाशंकर मौर्या, ग्रीस सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेश गुप्ता और अंकित सरोज ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
इसे भी पढ़ें- UP Bar Council Election: बार कौंसिल के प्रत्याशी देवेश शुक्ल के समर्थन में जनसंपर्क, मांगा प्रथम वरीयता का मत






Users Today : 44

