Home » उत्तर प्रदेश » Veer Bal Diwas: मुगल शासकों की क्रूरता के खिलाफ डटकर खड़े रहे बाल शहीदी- गणेश केसरवानी

Veer Bal Diwas: मुगल शासकों की क्रूरता के खिलाफ डटकर खड़े रहे बाल शहीदी- गणेश केसरवानी

[the_ad id="14540"]
Veer Bal Diwas
  • वीर बाल दिवस भाजपा द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

प्रतापगढ़। Veer Bal Diwas: श्री गुरु गोविन्द सिंह के बेटे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने छोटी उम्र में ही धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी। ये दोनों छावा की तरह दहाड़ते थे और आज भी इनकी शहादत लोगों को याद है।

इसे भी पढ़ें- Hindi Sammelan: सबके प्रति प्रेम, विश्वास और आत्मीयता ही हिंदुत्व है- विभाग संघचालक

मुगल शासकों की क्रूरता का डटकर किया सामना

उक्त विचार शुक्रवार को भाजपा द्वारा आयोजित बाल शहीद दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी ने कहा। उन्होंने कहा कि 10 साल से भी कम उम्र में दोनों मुगल शासकों की क्रूरता के खिलाफ डटकर खड़े रहे। मुगल शासकों ने बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को पकड़कर उन पर धर्म परिवर्तन का काफी दबाव डाला था, लेकिन उनका सिर मुगल शासकों के सामने झुका नहीं।

दीवार में चुनवाया जिंदा 

अपनी हार को मुगल शासक बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने गुरु गोविन्द सिंह के बेटों को दीवार में जिंदा चुनवा दिया था। कार्यक्रम का शुभारंभ साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता।

26 दिसंबर 1705 को गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह ने धर्म, आस्था और सत्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप मोती सिंह व सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुगल शासकों के कितनी क्रूरता की थी।  इस घटना से हमें पता चलता है।

इसका मुख्य उद्देश्य दोनों साहिबजादों की शहादत को स्मरण कर उनकी वीर गाथा और अद्वितीय बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है, ताकि वे इस प्रेरणादायक इतिहास से परिचित हो सकें। इस मौके पर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह छाबड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप दिन्नु के किया।

इस मौके पर जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने वीर साहबजादों के जीवन पर आधारित एक फिल्म को प्रोजेक्टर पर दर्शाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, जिला महामंत्री राजेश सिंह, रतन जैन, मंजीत सिंह गोविंद, सरदार कुलविंदर सिंह, सरदार महेंद्र सिंह अनिल सिंह,पंकज शुक्ल, शिक्षक संघ अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, संजीव आहूजा, जिला मंत्री रामजी मिश्र, रजत सक्सेना, जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र शुक्ल, अवनीश प्रताप सिंह, शरद केसरवानी, प्रमिला शुक्ला, पिंकी दयाल, मुदित सिंह, अतुल शुक्ल, नगर अध्यक्ष आलोक गर्ग, छाया श्रीवास्तव, श्याम शंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- Save Bangladesh Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप व बजरंग दल ने निकाली रैली

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?