
- वार्षिक परीक्षा फल वितरण के साथ आयोजित हुआ समारोप
प्रतापगढ़। Result Day: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु वाटिका चिलबिला पूर्वी में मंगलवार को शैक्षिक सत्र 2025-26 का समारोप परीक्षाफल वितरण के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ विभाग के संघ चालक रमेश व अध्यक्ष शशांक सिंह राजकीय इंटर कॉलेज तथा व्यवस्थापक मुरारी लाल उमरवैश्य ने समवेत मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धा पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसे भी पढ़ें- BJP Foundation Day: भाजपा अपनी रीतियों, नीतियों पर चलते हुए तय कर रही विकास की यात्रा- कौशलेंद्र सिंह पटेल
सरस्वती वंदना एवं भारत माता की वंदना विद्यालय की वंदना प्रमुख बहिनों ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन सिंह ने मंचस्थ अतिथियों का परिचय एवं सम्मान कराया। इस मौके पर संचालिका विभा शुक्ला ने शिशु वाटिका की वार्षिक परीक्षा का वृत्त निवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि, कुल परीक्षार्थी 78 प्ले ग्रुप से द्वितीय तक, जिसमें कुल 75 भैया बहन परीक्षा में सम्मिलित हुए।
वृत्त निवेदन के अनुसार परीक्षा में कुल 93 प्रतिशत प्रथम श्रेणी 5 प्रतिशत द्वितीय श्रेणी तथा 2 प्रतिशत तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी विशेष योग्यता में कुल 60 प्रतिशत भैया बहिन उत्तीर्ण हुए। सर्वाधिक प्राप्तांक शिशु वाटिका में काव्या तिवारी 93 प्रतिशत को अतिथि ने पुरस्कृत किया। अनुशासन प्रिय बालक सूरज, सर्वाधिक उपस्थिति जायसवाल, सक्रिय सहभागिता अस्मिता तिवारी वेश ईशान प्रजापति, कृष्ण रूप सज्जा प्रथम स्थान अस्मिता तिवारी, द्वितीय स्थानअनुराग, तृतीय स्थान विष्णु, राधा रूप सज्जा में बहन तुलसी, सुभाष चंद्र बोस रूप सज्जा में देवेश मिश्रा, विवेकानंद रूप सज्जा में प्रदुम, नव दुर्गा रूप सज्जा में अन्वी तिवारी, संगीत एवं कला वैष्णवी शिल्पकार, आध्यात्म उद्भव में दिव्यांशी सिंह, हिंदी सुलेख अभी गुप्ता, नैंसी मौर्या, विद्यालय के स्वच्छताकर्मी मिथुन कुमार को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
मातृ भारती की मंत्री द्वारा आया बबीना सिंह को सम्मान करते हुए पुरस्कृत किया गया। अपने अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि, परीक्षा में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करना महत्वपूर्ण नहीं अपना लक्ष्य तय करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परिश्रम में कमी परिणाम को प्रदर्शित करती है सभी लोग और परिश्रम करें, आगे आप भी प्रथम स्थान ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि भैया बहन से संस्कार के साथ उन्नत शिक्षा शिशु मंदिर में मिल रही यह आपका सौभाग्य है। कल्याण मंत्र सर्वे भवन्तु सुखीनाः के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: 25 साल बाद बदलेगी गौरबारी की सड़कों की दशा, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ काम






Users Today : 4

