Home » शिक्षा » Educational Tour: करजी कृषि फार्म में विद्यार्थियों ने देखी उद्योग आधारित खेती

Educational Tour: करजी कृषि फार्म में विद्यार्थियों ने देखी उद्योग आधारित खेती

[the_ad id="14540"]
ambikapur

अम्बिकापुर। Educational Tour:  श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कला एवं मानविकी विभाग के विद्यार्थियों ने सरगवां स्थित करजी कृषि फार्म का शैक्षिक भ्रमण किया। स्नातक और स्नातकोत्तर भूगोल, पर्यावरणीय अध्ययन तथा समाज कार्य के विद्यार्थियों ने तकनीकी तथा उद्योग आधारित सब्जी की खेती का गहन अवलोकन किया। पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की गुणवत्ता, साग-सब्जियों का उत्पादन विद्यार्थियों को लाभकारी दिखा।

इसे भी पढ़ें- Vidai Samaroah: रोमांचक यादों के साथ विदा हुए एमएससी के छात्र

Educational Tour

विद्यार्थियों ने बागवानी की प्रविधियां एवं आधुनिक तकनीकी की सहायता से उनकी गुणवत्ता विकसित करने की तैयारी को समझा। शैक्षिक भ्रमण में विभागाध्यक्ष डॉ. आर. एन. शर्मा के साथ सहायक प्राध्यापक रौनक निशा, तूलिका सिन्हा, देवेंद्र दास सोनवानी और शंभू नाथ सिदार ने सहयोग किया

कौशल विकास केन्द में देखा आजीविका मिशन

इसी क्रम में महाविद्यालय के कला एवं मानविकी विभाग के एमएसडब्ल्यू और एम.ए. ज्योग्राफी के विद्यार्थियों ने सोशल आउटरिच एवं स्किल डेवलपमेंट के तहत उदयपुर के परसा केते स्थित अदानी फाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र शैक्षिक भ्रमण किया।

Educational Tour

इस दौरान विद्यार्थियों ने वर्मी पोस्ट बनाने की कार्यशाला, गोबर खाद्य संयंत्र, मशरूम उत्पादन, पौधों की नर्सरी को देखा। कौशल विकास केंद्र में सिलाई-कढ़ाई, खनन से जुड़े विभिन्न मशीनरियों और उनके रखरखाव से अवगत हुए।

Educational Tour

इस दौरान विद्याथियों ने ओपन माइंस के बाद ग्रामीणों का पुनर्वास और चुनौतियां के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने आजीविका मिशन से जुड़े विभिन्न समाज कल्याण गतिविधियों को देखा।

 

इसे भी पढ़ें- Educational Tour: जांच और साक्ष्यों की सही प्रस्तुति है फोरेंसिक विज्ञान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?