Home » उत्तर प्रदेश » World Environment Day: जन जागरूकता गोष्ठी में लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

World Environment Day: जन जागरूकता गोष्ठी में लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

[the_ad id="14540"]
World Environment Day a
  • अधिवक्ता परिषद ने आयोजित की गोष्ठी

 प्रतापगढ़। World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के आयोजकत्व में जन- जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री शिवेश शुक्ल के संचालन में आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें- Sunderkand Path: हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ विशाल भंडारा

चमेली का पौधा भेंट किया

World Environment Day a

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण प्रांत प्रमुख कृष्ण मोहन रहे। संगोष्ठी का शुभारंभ वंदेमातरम गीत के साथ किया गया। इस मौके पर परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से मुख्य वक्ता पर्यावरण प्रांत प्रमुख कृष्ण मोहन को पटका एवं चमेली का पौध भेंट कर स्वागत सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्ण मोहन ने सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि, पौधे केवल लगाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण हेतु सबसे पहले अपने से शुभारंभ करना होगा।

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प

World Environment Day a

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजकिशोर त्रिपाठी, विशेष लोक अभियोजक पाक्सो प्रदीप पांडेय, जिला बार के उपाध्यक्ष अतुल सिंह सहित अन्य ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने अधिवक्ता बंधुओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने हर वर्ष पौधारोपण करने और समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।

अंत में परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह ने सभी अतिथियों व आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लक्ष्मी कांत द्विवेदी, त्रिभुवन वर्मा, परमानंद मिश्र,रिचा सिंह, रानीगंज तहसील ईकाई संयोजक आरजू गुप्ता, मंत्री विनीत शुक्ल, उदित गिरी, जितेन्द्र, अरूण मिश्र, संतोष द्विवेदी, पूनम, ऋषिकांत शुक्ल, आशीष दुबे,कुलदीप, अयोध्या, संजय कुमार सहित आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- Farewell Ceremony: जिला होमगार्ड कमांडेंट के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?