Home » उत्तर प्रदेश » CM Yogi Birthday: भाजपाइयों ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

CM Yogi Birthday: भाजपाइयों ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

[the_ad id="14540"]
CM Yogi Birthday

प्रतापगढ़। CM Yogi Birthday: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

इसे भी पढ़ें- World Environment Day: जिला जेल में पौधारोपण और फल वितरण कार्यक्रम

हनुमान मन्दिर में हुआ भंडारा

योगी आदित्यनाथ की फोटो के सामने केक काटकर लगाए नारे, जिले में कई जगहों पर मनाया गया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन। नगर के ट्रेजरी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ आरती एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसी क्रम में रचना चतुर्वेदी के संयोजन में महिलाओं ने बाबागंज के अटल पार्क में योगी जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाअध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव व सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, महामंत्री राजेश मिश्र राजन, राजेश सिंह, अजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह, रजत सक्सेना, पिंकी दयाल, रुचि केशरवानी, रचना चतुर्वेदी,मनप्रीत कौर, अंशुमान सिंह, रामासरे पाल, गजराज सिंह, आलोक गर्ग समेत आदि रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Save Rivers: बेल्हा की धरोहर है सई माता, हमें करना होगा पुत्रवत संरक्षण- हेमन्त कुमार

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?