
-
साई कॉलेज में मना विश्व योग दिवस
अम्बिकापुर। Yoga Day 2026: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को विश्व योग दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव और शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य ने सभी प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारियों को योग कराया। उन्होंने योग दिवस की आधिकारिक थीम स्वस्थ आयु के लिये योग आधारित व्यायाम कराया।
इसे भी पढ़ें- World Environment Day: नई पीढ़ी के लिए सौगात है पर्यावरण संरक्षण
ये योगसन कराए गए
प्रार्थना और ध्यान से प्रारम्भ हुए योग के दौरान ग्रीवा संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन , पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, शशांकासन, वक्रासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, शवासन कराया गया।

प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी किया गया। योग सत्र का समापन शांति चित्त से ध्यान और संकल्प के साथ पूरा हुआ। प्राचार्य ने प्रत्येक आसन, प्राणायाम के साथ उसका उपयोग, लाभ और सावधानियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन. शर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी तथा सभी प्राध्यापक, कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Life Science: लाइफ साइंस के लिए भरपूर अवसर, साई कॉलेज में वरिष्ठों को दी भावपूर्ण विदाई






Users Today : 6

