
साई कॉलेज में जगराता पर झूमे भक्त
अम्बिकापुर। Navratri Festival: झूपत-झूपत आवे देवी मोरे अंगना हो…, जय अम्बे गौरी और मां की जगराता से श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय गूंज उठा। शनिवार को आयोजित नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ मां आरती से प्रारम्भ हुआ। छात्राओं ने इस अवसर देवी गीत की नृत्य के साथ शानदार प्रस्तुति दी। धुनुची नृत्य में दीप, दशांग, लोहबान की प्रस्तुति कर छात्राओं ने मां दुर्गा के सभी स्वरूपों को दिखाया।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
जीवन को गति देती है शक्ति की आराधना

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि शक्ति की आराधना जीवन को गति देता है। नवरात्रि में नव देवियों की पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने दशहरा उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यह असत्य पर सत्य की जीत है। हमें सत्य, सद्मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

इस अवसर पर एनईपी प्रभारी डॉ. आरएन शर्मा, आईक्यूएसी प्रभारी शैलेष देवांगन, लाइफ साईस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष उॉ. विवेक कुमार गुप्ता तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Gender Equality Message: लैंगिक समानता के लिए निभानी होंगी परिवार की जिम्मेदारियां








Users Today : 82

