
स्त्री-पुरूष को समान नजरिये से देखना वर्तमान की जरूरत
साई कॉलेज में जेंडर इश्यू क्लब ने दिया लैंगिक समानता का संदेश
अम्बिकापुर। श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जेंडर इश्यू क्लब के तत्वावधान में लैंगिक समानता विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि लैंगिक असमानता के लिए हमारा समाज जिम्मेदार है। बेटी-बेटा, लड़की-बहू को एक नजरिये से देखना होगा। उन्होंने कहा कि स्त्री-पुरूष एक ही सिक्के के दो पहलू हैं दोनों को एक-दूसरे के प्रति जवाबदेह होना होगा। परिवार और घर की जिम्मेदारियां साथ-साथ बराबर निभायेंगे तो लैंगिक असमानता नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
एक-दूसरे के सहयोगी हैं महिला-पुरुष
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रबंध समिति की कोषाध्यक्ष रेखा इंगोले ने कहा कि लैंगिक समानता से ही समाज में गति आयेगी। महिला और पुरूष दोनों की जिम्मेदारी है कि वे एक-दूसरे का सम्मान करें। समान अवसर मिलने से स्त्री और पुरूष में समानता आयेगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय लखनपुर की प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव ने कहा कि महिला और पुरूष एक-दूसरे के सहयोगी हैं। सहयोग से ही श्रेष्ठ समाज, परिवार बनता है। महिलायें पुरूष को अपना विरोधी नहीं माने बल्कि सहयोगी, साथी माने जिससे हमारा जीवन आगे बढ़ता है।
भारतीय ज्ञान परम्परा का पालन करने का आह्वान

एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन. शर्मा ने कहा कि समाज में महिला और पुरूष दोनों की संरचना प्रकृति के अनुरूप है। स्त्री जननी है और दोनों के रिश्ते समाज निमार्ण करते हैं। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि आप भारतीय ज्ञान परम्परा का पालन कीजिये, लैंगिक समानता बन रहेगी। कार्यक्रम का संचालन निशा निषाद, जैनट कुजूर, रागिनी तिवारी, विधि पांडेय और प्रवलीन कौर ने किया।

कार्यक्रम के संयोजन में विनीता मेहता, ज्योति सिंह, पल्लवी मुखर्जी, शुभम कुमार गोयल ने सहयोग किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति की ओर से अलका इंगोले, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग की प्रभारी अध्यक्ष डॉ. जसप्रीत कौर तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
लागा चुनरी में दाग…

लागा चुनरी में दाग के नेपथ्य में चाइल्ड एब्यूज, बाल अपराध, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, सैक्सुअल हैरेसमेंट, मानव तस्करी पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुति हुई। नाटिका के माध्यम से बच्चों, महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों से बाहर निकलने का संदेश दिया गया। जेंडर इश्यू क्लब की शानदार प्रस्तुति को देखते हुए प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव ने क्लब प्रभारी डॉ. जगमीत कौर उनकी टीम को 1100 रुपए पुरस्कार प्रदान किया।
इसे भी पढ़ें- CPR Training: सीपीआर और फस्ट ऐड से बचती है जिन्दगी









Users Today : 26

