Home » बिज़नेस » Petroleum Minister Statement: भारत के पास तेल खरीदने के लिए मौजूद हैं अन्य विकल्प, धौंस न दिखाए अमेरिका- पुरी

Petroleum Minister Statement: भारत के पास तेल खरीदने के लिए मौजूद हैं अन्य विकल्प, धौंस न दिखाए अमेरिका- पुरी

News Portal Development Companies In India
Petroleum Minister Statement

नई दिल्ली। Petroleum Minister Statement: रूस से सामान खरीदने वाले देशों पर प्रतिबन्ध लगाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी को लेकर अब भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बयान जारी कर कहा है कि, रूस से तेल की सप्लाई में यदि किसी भी तरह की समस्या आती है, परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत के पास दूसरे विकल्प मौजूद हैं। पेट्रोलियम मंत्री ने ये बात गुरुवार 17 जुलाई कही। उन्होंने, भारत दूसरे देशों से भी तेल खरीदकर अपनी जरूरतें पूरी करने में सक्षम है।

इसे भी पढ़ें- Trump-Munir Meeting: ट्रंप-मुनीर मुलाकात से आया कूटनीतिक भूचाल, ईरान के खिलाफ हो सकता है पाकिस्तान का इस्तेमाल

यूक्रेन के साथ समझौता करे रूस 

Petroleum Minister Statement

गौरतलब है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि, रूस अगर 50 दिन के भीतर यूक्रेन के साथ शांति समझौता नहीं करता है, तो वह उन देशों पर कई कड़े प्रतिबन्ध लगाएगा, जो रूस से सामान खरीदते हैं। ट्रम्प की इस धमकी के बाद से भारत चिंतित हो उठा है क्योंकि भारत रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीदता है। दरअसल, रूस भारत को बेहद सस्ते दामों में तेल बेचता है। भारत जितना कच्चा तेल आयात करता है, उसमें 40% रूस से ही आयात होता है।

हर हालात से निपटने में सक्षम भारत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की धमकी के बाद भारतीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, हालांकि, भारत को रूस से तेल खरीदने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए, लेकिन अगर आती भी है, तो उनके पास दूसरे विकल्प मौजूद हैं। भारत दूसरे देशों से तेल खरीद सकता है। पेट्रोलियम मंत्री ने बताया,  गुयाना जैसे कई नए देश भारत को तेल बेचने के इच्छुक हैं। ब्राजील और कनाडा जैसे पुराने तेल उत्पादक देश से भी भारत तेल आयात कर सकता है। इसके अलावा, भारत खुद भी तेल खोजने और निकालने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में पुरी ने कहा,  ‘ट्रम्प की धमकी से मैं बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं। अगर कुछ होता है, तो हम उससे निपटने में सक्षम हैं।’

40 देशों से तेल खरीदता है भारत 

Petroleum Minister Hardeep Singh Puri

उन्होंने कहा, तेल खरीद के मुद्दे पर भारत ने कई देशों से बात चीत कर रखी है। भारत पहले लगभग 27 देशों से तेल खरीदता था, लेकिन अब वह 40 देशों से तेल खरीदता है। इस साल के पहले छह महीनों में भारत ने रूस से थोड़ा ज्यादा तेल खरीदा है। प्राइवेट रिफाइनरी कंपनियां, जैसे कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और नायरा एनर्जी ने रूस से सबसे अधिक तेल आयात किया। आंकड़ों के अनुसार, भारत रूस से तेल खरीदने वाला सबसे बड़ा देश है। इसके बाद वह सऊदी अरब, इराक और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का नबंर आता है।

 

इसे भी पढ़ें- Iran-Israel War में कूदा अमेरिका, भेजे 30 सैन्य विमान, ट्रंप ने खामेनई को कहा- बिना शर्त करो सरेंडर

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?