Home » क्राइम » Ex DGP Death: घर में मृत पाए गए पूर्व डीजीपी, पत्नी पर गहराया शक

Ex DGP Death: घर में मृत पाए गए पूर्व डीजीपी, पत्नी पर गहराया शक

[the_ad id="14540"]
Ex DGP Death

कर्नाटक। Ex DGP Death: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश रविवार 20 अप्रैल को बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित अपने आवास पर संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। उनका शव उनके तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ मिला। पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी ने  घटना की पुलिस को जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें- Honour Killing: युवक के नाखून नोचे, कान में पेचकस घुसेड़ा, मरणासन्न हालत में फेंका घर से बाहर, मौत

शरीर पर मिले चोट के निशान 

Ex DGP Death

घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस ने बताया कि, उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे संदेह है कि उनकी हत्या हुई है। पुलिस को शक है कि उनकी हत्या उनके किसी रिश्तेदार ने की है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ओम प्रकाश की पत्नी और बेटी से उनकी मौत के बारे में पूछताछ कर रही है।

पहले भी जताई थी हत्या की आशंका

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिटायर्ड डीजीपी ने पहले कुछ करीबी सहयोगियों से अपनी जान को खतरा होने की चिंता जताई थी। एक अंग्रेजी वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि, पूर्व पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश अपनी पूरी संपत्ति अपने बेटे के नाम करना चाहते थे। कथित तौर पर उनकी पत्नी को उनका यह फैसला पसंद नहीं था। फिलहाल पत्नी ही मुख्य संदिग्ध हैं। उनकी पत्नी ने ही सबसे पहले पुलिस को उनकी मौत की सूचना दी थी, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने दरवाजा खोलने से मना दिया, जिसके शक और गहरा गया।

1981 बैच के आईपीएस थे

Ex DGP Death

1981 बैच के भारतीय पुलिस बल के अधिकारी 68 वर्षीय ओम प्रकाश बिहार के चम्पालम जिले में रहते हैं। उन्होंने एम.एस.सी. की डिग्री प्राप्त की। भूविज्ञान में प्रमुख। 1 मार्च 2015 को उन्हें पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया। इससे पहले, वे अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ होमगार्ड  विभाग में सेवाएं दे चुके थे।

इसे भी पढ़ें- Ranveer Singh: सेट से लीक हुई ‘धुरंधर’ की तस्वीर, खून से सना दिखा एक्टर रणवीर सिंह का चेहरा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?