Home » क्राइम » Ex DGP Murder Case: बेटे ने मां और बहन पर लगाया हत्या का आरोप, दर्ज कराई FIR

Ex DGP Murder Case: बेटे ने मां और बहन पर लगाया हत्या का आरोप, दर्ज कराई FIR

[the_ad id="14540"]
Ex DGP Murder Case

कर्नाटक। Ex DGP Murder Case: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके बेटे की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। अपनी शिकायत में पूर्व डीजीपी के बेटे ने अपनी ही मां और बहन पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि, उनकी मां मानसिक रूप से अस्थिर हैं और उनका लंबे समय से इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें- Ex DGP Death: घर में मृत पाए गए पूर्व डीजीपी, पत्नी पर गहराया शक

मानसिक रूप से बीमार है पत्नी

Ex DGP Murder Case

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हत्या के मामले में रिटायर्ड डीजी ओम प्रकाश के बेटे कार्तिकेश की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। कार्तिकेश ने शिकायत में अपनी मां और बहन पर कथित हत्या का आरोप लगाया है। उसने दावा किया है कि, उसकी मां मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस हत्याकांड में मानसिक स्वास्थ्य का एंगल भी सामने आया है। पूर्व डीजी की पत्नी, जो इस हत्याकांड में भी आरोपी है, कथित तौर पर पिछले 12 सालों से सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है।

भ्रमित रहती थी पत्नी

Ex DGP Murder Case

सूत्रों का कहना है कि, वह अक्सर भ्रम की स्थिति में रहती थी, चीजों की कल्पना करती थी और निराधार विचारों से परेशान रहती थी। सूत्रों का दावा है कि परिवार के सदस्यों ने खुलासा किया कि, वह अक्सर डर व्यक्त करती थी, दावा करती थी कि उसका पति उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं और यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने कई मौकों पर उसे धमकाने के लिए बंदूक भी लहराई थी। वहीं, पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, ओम प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। पैसों और अन्य चीजों को लेकर कई सालों से वैवाहिक जीवन में मतभेद थे। दोनों रिश्ते से खुश नहीं थे। हालांकि, बच्चों की खातिर वह इस रिश्ते में बने रहे।

रहस्यमय परिस्थितियों में मिले थे मृत 

Ex DGP Murder Case

दरअसल, कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु स्थित अपने आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि पूर्व DGP का शव खून से लथपथ मिला। उनके गले और पेट पर चाकू जैसे धारदार हथियार के निशान मिले। उनके कपड़े फटे हुए थे। बता दें कि ओम प्रकाश 1981 बैच के IPS अधिकारी थे। वे बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे। उन्होंने भूविज्ञान में ग्रेजुएशन किया था। वे 28 फरवरी 2015 को कर्नाटक के DG और IGP बने और जनवरी 2017 में रिटायर हुए।

 

इसे भी पढ़ें- Jammu &Kashmir: 300 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 5 जवानों की मौत, कई घायल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?