
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Mains Exam 2025 सत्र 1 और सत्र 2 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह सूचना आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर अपलोड की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस पर विजिट कर जरूरी जानकारी एकत्र कर सकते हैं।
सोमवार की रात नौ बजे खुली विंडो
जनवरी 2025 में होने वाली इस परीक्षा के लिए रजिष्ट्रेशन विंडो आज सोमवार यानी 28 अक्टूबर को रात 9 बजे खुल गई। अब आप आप देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में बी.टेक-बी.आर्क कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये विंडो 22नवबंर तक खुली रहेगी।
इसे भी पढ़ें-UP Scholarship: यूपी सरकार की प्री व पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का लाभ लेना हैं, तो ऐसे करें आवेदन
22 से 31 जनवरी तक आयोजित होगी परीक्षा
जेईई मेन्स 2025 सेशन 1 और सेशन 2 के लिए आप 22 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। एडमिट कार्ड की बात करें तो यह परीक्षा से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। जेईई मेन्स 2025 सत्र 1 परीक्षा 22 से 31 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के नतीजे 21 फरवरी तक घोषित किए जाएंगे।
आवेदन करते समय रखें इस बात का ध्यान
इस परीक्षा के लिए आवेदन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होग। आवेदन करने के लिए आपको बस jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। एक बार जब आप यहां पहुंच जाते हैं, तो आपको जेईई (मुख्य) परीक्षा – 2025 सत्र 1 के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा, किसी अन्य फॉर्म में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा एक अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन जमा कर सकता है। एक से अधिक आवेदन पत्र भरने का प्रयास करने पर आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
बेवसाइट पर दिए गये निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है
आवेदकों को फॉर्म पूरा करने से पहले सूचना बुलेटिन और आंतरिक राजस्व सेवा वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। पंजीकरण करते समय, आवेदकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज ईमेल पता और मोबाइल नंबर सही हो। अगर उम्मीदवारों को जेईई (मुख्य) – 2025 के लिए आवेदन करते समय किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वह अधिकारिक लोगों से 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है या फिर ieemain@ntmac.in पर एक ईमेल भेज सकता है।
इसे भी पढ़ें-Neet Exam 2025: अब नए पैटर्न से होगा नीट का एक्जाम, एजेंसी ने RTI में दी जानकारी









Users Today : 7

