Home » शिक्षा » Akhand Bhaarat Sankalp Divas: हमारी विरासत को याद दिलाता है अखंड भारत

Akhand Bhaarat Sankalp Divas: हमारी विरासत को याद दिलाता है अखंड भारत

News Portal Development Companies In India
Akhand Bhaarat Sankalp Divas
  • साई कॉलेज में भारतीय ज्ञान परम्परा और स्वतंत्रता आंदोलन से हुए अवगत

अम्बिकापुर। Akhand Bhaarat Sankalp Divas: इतिहास को जानना, समझना हमारी जिम्मेदारी है। इसका विश्लेषण और तथ्यों को वर्तमान के नजरिये से देखना होगा। यह बातें मंगलवार को अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक जितेन्द्र शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि देश जमीन, मिट्टी का टूकड़ा नहीं होता है, बल्कि हमारे लिये मातृभूमि है।

इसे भी पढ़ें- Flagship Scheme: सिटीजन से नेटीजन, लिट्रेसी से कम्प्यूट्रेसी की ओर बढ़ेंगे

  विभाजन की त्रासदी से अवगत कराया

Akhand Bhaarat Sankalp Divas 4

उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन और देश के विभाजन की त्रासदी से अवगत कराया। विदेशियों के आक्रमण से भारत हमेशा जुझता रहा लेकिन अपने अस्तित्व के साथ हमेशा खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि अखंड भारत आज भी अपनी भारतीय ज्ञान परम्परा और विरासत की याद दिलाता है।इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अखंड भारत की शपथ दिलायी

Akhand Bhaarat Sankalp Divas 4

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि देश के युवाओं को विकसित भारत, समृद्ध भारत बनाना है। हमारी पहचान भारत से और हम सभी भारतीय हैं। हमारे लिये देश प्रथम, राष्ट्र प्रथम है। प्राचार्य डॉ. श्रीवास्तव ने सभी ने को अखंड भारत की शपथ दिलायी।

Akhand Bhaarat Sankalp Divas 4

अतिथियों को आभार प्रकट करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के समन्वयक डॉ. आर. एन. शर्मा ने कहा कि हमें माखन लाल चतुर्वेदी की पुष्प की अभिलाषा कविता की पंक्तियां हमेशा प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक देवेंद्र दास सोनवानी ने किया।

Akhand Bhaarat Sankalp Divas 4

इस अवसर पर जिला महाविद्यालयीन कार्य प्रचारक हिमांशु गर्ग, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, फिजीकल साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. शैलेष देवांगन, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Independence Day: हर्षोल्लास से साई कॉलेज में मना स्वतंत्रता दिवस

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?