Home » शिक्षा » Swami Vivekananda Jayanti: स्वामी विवेकानंद का रूप धरे बच्चों ने मोहा मन

Swami Vivekananda Jayanti: स्वामी विवेकानंद का रूप धरे बच्चों ने मोहा मन

News Portal Development Companies In India
IMAGE

प्रतापगढ़। Swami Vivekananda Jayanti: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती शिशु वाटिका, मंदिर चिलबिला पूर्वी के भैया-बहनों द्वारा युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।

इसे भी पढ़ें- VB-G RAM G Act 2025: प्रत्येक ग्रामीणों को अब मिलेगा 185 दिन का सुनिश्चित रोजगार- परिवाहन मंत्री

पूर्व छात्रों ने साझा किये अनुभव 

Swami Vivekananda Jayanti

इस मौके पर मातृ भारती की सज्जा प्रमुख प्रतिभा प्रजापति, पुष्पा पाल, पूर्व छात्र अध्यक्ष भैया अश्वनी जायसवाल ने समवेत मां शारदे एवं भारत माता तथा ओम के चित्र पर अपने श्रद्धा पुष्प चढ़ाकर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर विवेकानंद का रूप धरे भैया तेजस जायसवाल, शांभवी एवं प्रदुम्न उमर वैश्य, कार्तिक तिवारी का माल्यार्पण कर आरती उतारी गई। इस दौरान पूर्व छात्र  उपस्थिति रहे। भैया-बहनों ने विवेकानंद के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग व विद्यालय के अनुभव साझा किये।

विवेकानंद के जीवन पर डाला प्रकाश

Swami Vivekananda Jayanti

कार्यक्रम का आयोजन प्रीति सिंह द्वारा किया गया।अतिथियों का परिचय एवं सम्मान शिशु वाटिका संचालिका विभा शुक्ला के द्वारा कराया गया। परिचय के उपरांत संचालिका विभा शुक्ला ने विवेकानंद का संक्षिप्त जीवन परिचय बताया। प्रधानाचार्य ने विवेकानंद के सूत्र वाक्य नर सेवा नारायण सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम में प्रीति सिंह शालिनी पांडे, काजल, ज्योति पाल, आंचल दुबे, बृजेश तिवारी लक्ष्मी तिवारी,संध्या तिवारी, प्रियंक तिवारी आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Adhivakta Parishad Avadh: समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक न्याय और कानूनी सहायता पहुंचाना है लक्ष्य

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?