Home » राज्य » VB-G RAM G Act 2025: प्रत्येक ग्रामीणों को अब मिलेगा 185 दिन का सुनिश्चित रोजगार- परिवाहन मंत्री

VB-G RAM G Act 2025: प्रत्येक ग्रामीणों को अब मिलेगा 185 दिन का सुनिश्चित रोजगार- परिवाहन मंत्री

[the_ad id="14540"]
image
  • बेल्हा में पत्रकारों से रूबरू हुए सूबे के परिवहन मंत्री डीएस सिंह

प्रतापगढ़। VB-G RAM G Act 2025:  विकसित भारत -गारंटी फाॅर रोजगार एवं आजीवका मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025 अधिनियम प्रत्येक ग्रामीण परिवार को रोजगार की 185 दिन की गारंटी देता है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए फसल बोने और काटने के मौसम में साल में अधिकतम साठ दिन के दौरान सार्वजनिक कार्यों को कानूनी रूप से रोका गया। हर यह साठ दिन भी अतिरिक्त रोजगार सृजित करेंगे।

इसे भी पढ़ें- Adhivakta Parishad Avadh: समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक न्याय और कानूनी सहायता पहुंचाना है लक्ष्य

उक्त बातें सोमवार को बाबागंज स्थित एक मैरिज हॉल में भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार यह अधिनियम 185 दिन की निश्चित रोजगार प्रदान करता है।

बेरोजगारी भत्ता अब एक स्पष्ट और समयबद्ध अधिकार के रूप में तय किया गया है, यदि किसी ग्रामीण को काम की मांग के 15 दिनों के अन्दर रोजगार नहीं मिलता तो भत्ता दिया जायेगा। इसके साथ जिम्मेदार अधिकारी की समय सीमा और देयता भी स्पष्ट रूप से निर्धारित की गयी है।

श्री सिंह ने कहा कि काम का भुगतान 7 दिनों में आवश्यक रूप से होगा, यदि किसी कारणवश भुगतान 7 दिनों में नहीं होता है तो ब्याज सहित भुगतान किया जायेगा।। पत्रकार वार्ता में सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आषीश श्रीवास्तव, महामंत्री पवन गौतम, जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र नाथ शुक्ल, रजत श्रीवास्तव सहित आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Magh Mela 2026: माघ मेला स्नानार्थियों के सेवार्थ बस स्टाफ पर निःशुल्क चाय वितरण

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?